कलेक्टर श्रीमती चौहान ने शांति समिति की बैठक में की अधिक से अधिक मतदान की अपील 

0
153
संशोधित समाचार
चुनाव का पर्व, देश का गर्व 
लोकसभा निर्वाचन-2024
जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न
ग्वालियर  – कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिला शांति समिति के सभी सदस्यों से अपील की है कि 7 मई 2024 को लोकसभा निर्वाचन के लिये होने वाले मतदान में अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिये स्वयं भी मतदान करें और अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिये प्रेरित करें।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में लोकसभा निर्वाचन के लिये अधिक से अधिक मतदान करने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में शहरकाजी, संत कृपाल सिंह सहित शांति समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित हुए। साथ ही नगर निगम आयुक्त  हर्ष सिंह, एडीएम श्रीमती अंजू अरुण कुमार, एडीएम  टी एन सिंह, एडिशनल एसपी  सियाज सहित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि ग्वालियर जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये हम सभी को साझा प्रयास करने की आवश्यकता है। समिति के सभी सदस्य इस दिशा में सार्थक प्रयास करें। इसके साथ ही सभी सदस्यगण सोशल मीडिया के माध्यम से भी अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिये प्रेरित करें।
शांति समिति के सदस्यों ने बैठक में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। सदस्यों ने सुझाव दिया कि मतदान के दौरान मतदान केन्द्र पर अगर कोई गर्भवती माता, दिव्यांग और बुजुर्ग लाइन में लगा हो तो उसे पहले मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इस कार्य में मतदान केन्द्र पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी सहयोग प्रदान करें।

LEAVE A REPLY