कलेक्टर श्रीमती चौहान ने श्रीमती अंजली पलैया को दिलाई पार्षद पद की शपथ

0
111

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने नगर पालिका अधिनियम के
तहत श्रीमती अंजली पलैया को बुधवार को पार्षद पद की शपथ दिलाई। श्रीमती अंजली पवैया
हाल ही में नगर निगम ग्वालियर के वार्ड-39 के पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव में निर्वाचित
हुई है। यहाँ कलेक्ट्रेट में यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन नगर
निगम के उपायुक्त प्रदीप श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर नगर निगम के सभापति मनोज तोमर व नेता प्रतिपक्ष हरी पाल
सहित नगर निगम के अन्य पार्षदगण व शहर के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY