CMHO ने 23 पैथोलॉजी लैब एवं पैथोलॉजी लैब कलेक्शन सेंटर्स के पंजीयन किए निरस्त

0
538

ग्वालियर-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि म.प्र. उपचर्यागृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनायें (रजिस्ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन) अधिनियम 1973 तथा नियम 1997 यथासंशोधित विधेयक 2008 एवं 2021 की धारा 3 के अंतर्गत संचालित निम्नलिखित पैथोलॉजी लैब एवं पैथोलॉजी लैब कलेक्शन सेंटर्स जिनकी पंजीयन / पंजीयन नवीनीकरण की वैद्यता दिनांक 31.03.2023 को समाप्त हो चुकी है व जिनके द्वारा पंजीयन नवीनीकरण हेतु ऑनलाईन आवेदन कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किया गया था, उन्हें कार्यालयीन पत्रों द्वारा पंजीयन नवीनीकरण हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था। किंतु संबंधित 24 संस्थाओं द्वारा उक्त संबंध में न तो पंजीयन नवीनीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किये गए और ना ही लिखित रूप से कार्यालय को अवगत कराया गया।
अतः म.प्र. उपचर्यागृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनायें (रजिस्ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन) अधिनियम 1973 तथा नियम 1997 यथासंशोधित विधेयक 2008 एवं 2021 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए एतद् द्वारा 24 अपंजीकृत पैथोलॉजी लैब / पैथोलॉजी लैब कलेक्शन सेंटरों का पंजीयन व लाईसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है।

जिन पैथोलॉजी लैब एवं कलेक्शन सेंटर का पंजीयन निरस्त किया गया उनमें

1 निवारण पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक दुर्गा कॉलोनी, फर्श वाली गली, माधौगंज, लश्कर, ग्वालियर,

2 कुरम डायग्नोस्टिक पैथ लैब, माल रोड़, मुरार, ग्वालियर ।

3 सांई पैथोलॉजी लैब, ललितपुर कॉलोनी रोड़ ग्वालियर,

4 डॉ. माथुर पैथोलॉजी एण्ड डायग्नोस्टिक, डी-33, फ्लैट नं-101 बसंत विहार ग्वालियर,

5 निदान पैथोलॉजी, पवनसूत कॉलोनी, बिजलीघर के सामने, हुरावली तिराहा, मुरार, ग्वालियर ,

6 ओम सांई पैथोलॉजी लैब, पेट्रोल पंप के पास, पाताली हनुमान चौराहा, तानसेन रोड, ग्वालियर ,

7 आयुष्मान पैथोलॉजी लैब, बडे पुल के पास, नाका चन्द्रबदनी, लश्कर, ग्वा. ,

8 कुमार डायग्नोस्टिक सेन्टर, पताली हनुमान के पास, तानसेन रोड, ग्वा.,

9 रिलायबल डायग्नोस्टिक नया बाजार लश्कर ग्वालियर,

10 आर.एन.ए. पैथ लैब कलेक्शन सेेंटर, गोविन्दपुरी ग्वालियर,

11 डॉ. लाल पैथ लैब कलेक्शन सेंटर, चौहान प्याऊ थाटीपुर ग्वालियर ,

12 हरि कलेक्शन सेंटर, ऑथोराईज्ड कलेक्शन सेंटर ऑफ पैथकाईंड डायग्नोस्टिक प्रा.लि., रामदास घाटी शिन्दे की छावनी लश्कर ग्वालियर,

13 डॉ. लाल पैथ लैब कलेक्शन सेंटर सिकन्दर कम्पू, शांति मैरिज गार्डन के पास, सिकन्दर कम्पू लश्कर ग्वालियर ,

14 आयरा पैथ लैब, ऑथोराईज्ड कलेक्शन सेंटर ऑफ पैथकाईंड लैब प्रा.लि. भदौरिया मार्केट आमखो ग्वालियर,

15 हनी कलेक्शन सेंटर, ऑथोराईज्ड कलेक्शन सेंटर ऑफ पैथकाईंड लैब प्रा.लि. एफ-256, एफ सैक्टर, दीनदयाल नगर ग्वालियर ,

16 श्रीजी कलेक्शन सेंटर, ऑथोराईज्ड कलेक्शन सेंटर ऑफ पैथकाईंड लैब प्रा.लि., एल-19, प्रथम तल विजया नगर, जय विलास परिसर, ग्वालियर अनुग्रह दुबे कलेक्शन सेंटर स्स्ध्2083ध्श्र।छ.2021 ब्स्ध्2056ध्श्र।छ.2021 07ण्01ण्2021 31.03.2023

17 रिलायबल डायग्नोस्टिक सेंटर, 247, जीवाजी नगर थाटीपुर ग्वालियर अविनाश कुमार कनेरिया कलेक्शन सेंटर स्स्ध्2084ध्श्र।छ.2021 ब्स्ध्2057ध्श्र।छ.2021 07ण्01ण्2021 31.03.2023

18 डॉ. लाल पैथ लैब कलेक्शन सेंटर, विनय नगर तिराहा बहोड़ापुर लश्कर ग्वालियर,

19 शिफा पैथ लैब, ऑथोराईज्ड कलेक्शन सेंटर ऑफ पैथकाईंड डायग्नोस्टिक प्रा.लि.,कन्या विद्यालय के सामने, माधोगंज लश्कर ग्वालियर ,

20 अंश कलेक्शन सेंटर, ऑथोराईज्ड कलेक्शन सेंटर ऑफ पैथकाईंड डायग्नोस्टिक प्रा.लि., द लीगेसी प्लाजा भिण्ड रोड ग्वालियर ,

21 बालाजी कलेक्शन सेंटर, ऑथोराईज्ड कलेक्शन सेंटर ऑफ पैथकाईंड डायग्नोस्टिक प्रा.लि., कवि नगर भिण्ड रोड, ग्वालियर,

22 ग्वालियर डायग्नोस्टिक सेंटर, कलेक्शन सेंटर ऑफ ऑनक्वेस्ट लैबोरेटरीज लि, 177 विजया नगर, जय विलास पैलेस कैम्पस, चेतकपुरी रोड ग्वालियर,

23 स्वास्तिक डायग्नोस्टिक एंड कलेक्शन सेंटर, (एक्यूप्रोब हैल्थ केयर एंड डायग्नोस्टिक प्रा.लि.) एस.बी.आई. के सामने, शताब्दी ट्रेवल्स रॉक्सी पुल लश्कर ग्वालियर।

उक्त समस्त संचालकों को यह निर्देशित किया गया है कि आपके द्वारा संचालित पैथोलॉजी/ लैब पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर का पंजीयन व लाइसेंस निरस्त किए जाने के फलस्वरूप भविष्य में अपंजीकृत रूप से पैथोलॉजी लैब/ पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर का संचालन होते हुए पाए जाने पर अधिनियम में निहित प्रावधान अंतर्गत व शासन के आदेश अनुसार आपके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।

LEAVE A REPLY