एडोलेसेंट हेल्थ एकेडमी ग्वालियर एवं ग्वालियर ग्लोरी स्कूल का आयोजन
ग्वालियर,।
ग्वालियर एडोलेसेंट हेल्थ एकेडमी द्वारा ग्वालियर ग्लोरी हाईस्कूल में किशोर वय के बच्चों को जीवन की चुनौतियों का सामना सकारात्मक ढंग से करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए संवाद का आयोजन किया गया।
एडोलेसेंट हेल्थ एकेडमी की सचिव डॉ. प्रियंका नीखरा ने बताया कि इस कार्यशाला में 200 बालक बालिकाओं ने भाग लिया। इस मौके पर ग्वालियर अकैडमी ऑफ़ पीडियाट्रिक के एग्जीक्यूटिव डॉ ऋचा अम्बे भी विशेष रूप से उपस्थित रही।
शहर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ एवं गजरा राजा मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर डॉ रवि अम्बे ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रेरक उदबोधन दिया। डॉ. रवि अम्बे ने बच्चों को सफल एवं खुशहाल जीवन के लिए ज़रूरी सकारात्मक् नजरिये के बारे में बहुत विस्तार से समझाया ।
वहीं एडोलेसेंट हेल्थ एकेडमी की अध्यक्ष डॉ. सुनीता कोरेटी ने भी बच्चों को एक वीडियो के माध्यम से सकारात्मक सोच एवं भावनात्मक क्षमताओं पर नियंत्रण रखते हुए सभी मामलों में नकारात्मक सोच से दूर रहने की सलाह दी। डॉ. प्रियंका नीखरा एवं डॉ . ऋचा अम्बे ने अंत में बच्चों को जीवन में सकारात्मकता कैसे लाए इस बारे में टिप्स दिये ।
अंत में विद्यार्थियों ने प्रश्नों की झड़ी लगाते हुए कई उलझनों का समाधान विशेषज्ञों से प्राप्त किया।स्कूल की ओर से प्रिंसिपल डॉ राजेश्वरी सावंत ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की । संचालन श्रीमती सुचेता बोस ने किया।












