मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत

0
60

सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को दोपहर वायुयान द्वारा ग्वालियर विमानतल पधारे। विमानतल पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत हुआ। उनके साथ प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना एवं ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह भी पधारे।

विमानतल पर नगर निगम सभापतिश्री मनोज तोमर, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्षश्री अभय चौधरी व कमल माखीजानी सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विमानतल पर संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री, डीआईजी अमित सांघी व नगर निगम आयुक्त  संघ प्रिय ने अगवानी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर विमानतल से हैलीकॉप्टर द्वारा टेकनपुर हैलीपेड पहुँचे। टेकनपुर में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने अगवानी की।

LEAVE A REPLY