सदर बाजार मुरार में व्यापारी एवं प्रशासन के सहयोग से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे  मुरार रेस्ट हाउस पर व्यपारियों एवं प्रशासन के बीच हुआ जनसंवाद कार्यक्रम 

0
79
आज मुरार क्षेत्र के व्यापारियों एवं गणमान्यजनों की समस्याओं को लेकर वी.आई.पी रेस्ट हाउस मुरार पर निगम प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस मौके पर क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं म.प्र. बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल प्रमुख रूप से शामिल हुए । जनसंवाद कार्यक्रम में नगर निगम अपर आयुक्त विजय राज, नगर पुलिस अधीक्षक राजीव जंगले, थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय, सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे ।
इस जनसंवाद में सदर बाजार के व्यापारियों ने कहा कि बाजार क्षेत्र में कोई शौचालय नहीं होने के कारण दुकानदारों एवं ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है । तथा पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण सदरबाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है । इस मौके पर अपर आयुक्त विजय राज ने शीघ्र ही इन समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया । इस मौके पर मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने सदर बाजार के व्यापारियों की सुरक्षा के लिये सदर बाजार क्षेत्र में मुख्य स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने का सुझाव रखा इस पर व्यापारियों ने अपनी सहमति व्यक्त करते हुए 11 सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन कर लिया जो कि जनसहयोग से सदर बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने में प्रशासन की मदद करेगी ।
इस मौके पर मुकेश अग्रवाल, महावीर जैन, बृजेष अग्रवाल,, अमित सेठी, नेमीचंद जैन, रुपेश गोयल, मनोज गोयल, हरिओम गांगिल, संदीप अग्रवाल, शिवनारायण गुप्ता, योगेश अग्रवाल, बबलू उपाध्याय, विजय खण्डेलवाल, प्रहलाद अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, कौशल विधार्थी, डुग्गन मंगल, रनजीत सिंह वालिया, मोहन अग्रवाल, बालकृष्ण अग्रवाल, सुरेष चंद्र गुप्ता सहित सैंकडो गणमान्यजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY