ग्वालियर की गिरवाई थाना पुलिस ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक, बड़े शासकीय ठेकेदार, माधवगंज निवासी किशन मुद्गल और उनके भाई भाजपा पार्षद जितेंद्र मुदगल के अलावा रिश्तेदार राधा रमन शर्मा के खिलाफ बाउंड्री वॉल तोड़ने और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है।

घटना की विस्तृत खबर यह है….
राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल उम्र 49 साल निवासी मकान नं. 16 गणपति विहार कॉलोनी तानसेन रोड हजीरा के समक्ष रामलाल राठौर, मोनू कुशवाह, अनिल शिवहरे के उपस्थित थाने आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि वे उपरोक्त पते पर रहते हैं तथा मेरी पति श्रीमती वर्षा अग्रवाल एवं मेरे मित्र अनिल शिवहरे कॉलोनाइजर का काम करते हैं । लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व गिरवाई में लगभग सात बीघा जमीन राजेंद्र अग्रवाल और मेरे सहयोगी अनिल शिवहरे ने खरीद ली। वे नगर निगम एवं टीएनसीपी से विधिवत अनुमति करवाकर कॉलोनी तैयार कर रहे हैं। हमारे द्वारा सीमांकन कराने के बाद अपनी हद में खंबा और पक्की बाउंड्रीवाल पिलर सरिया सीमेंट ईंट से बनवाई गई। हमारी जमीन का भूमि सर्वे नं. 1483/1/7 व 1483/1/9 है जो कि ग्राम गिरवाई तहसील मुरार ग्वालियर में स्थित है । हमारी जमीन की चौकीदार ओमप्रकाश यादव द्वारा देखरेख करता है तथा इस कॉलोनी को तैयार करने का मुख्य काम मोनू कुशवाह निवासी गोविन्दपुरी का करता है।
आठ अप्रैल की घटना
फरियादी ने बताया कि 08.04.2026 के समय करीब सुबह 09.00 बजे की बात है। हमारे चौकीदार ओमप्रकाश ने मेरे घर पर मोबाइल फोन से सूचना दी कि बवाल वाले गुंडा लोग कॉलोनी आ गये और अपनी कॉलोनी की बाउंड्रीवाल को जेसीबी मशीन लगाकर तोड़ रहे हैं । मैंने रोका तो मुझे गंदी गालियां दी और मारपीट की है । तब मैंने तत्काल मोनू कुशवाह को मौके पर जाने के लिये फोन से बताया और मैं खुद भी तैयार होकर मौके पर पहुंचा तो मैंने देखा कि मेरा चौकीदार ओमप्रकाश और मोनू कॉलोनी के पास ही खड़े थे और किशन मुद्गल , जितेंद्र मुद्गल और उनके सहयोगी राधा रमन शर्मा अपने साथ और भी कई लोग लेकर खड़े थे । हम सभी को भी धमकियां दे रहे थे । गंदी गालियां दे रहे थे। तथा जान से मारने की धमकी दे रहे थे । जबरन हमारी बाउंड्रीवाल जेसीबी मशीन से पटक रहे थे । रोकने पर मान नहीं रहे थे। बोल रहे थे जहां जाना है वहां चले जाओ, ये जमीन तुमसे जबरन लेकर रहेंगे।
इसके बाद वहां पर काफी लोग इकट्ठे हो गये तब वह लोग अपनी जेसीबी मशीन और अपने आदमियों को साथ वाहन एवं बाइक के साथ लेकर अपने घर वापस चले गये और जाते-जाते हमें धमकी दे रहे थे कि यह जमीन हम छोड़ेंगे नहीं तथा हम तुम्हें कॉलोनी नहीं बनाने देंगे। अगर थाना में रिपोर्ट की तो तुम्हें जान से मार देंगे। मेरी कॉलोनी पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जिनमें सारी घटना रिकॉर्ड हुई है।












