भाजपा नेता ने किया दैहिक शोषण! – पत्रकार वार्ता में महिला ने लगाए गंभीर आरोप

0
111

जबलपुर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह पर जबलपुर की एक महिला ने अत्यंत गंभीर आरोप लगाए है। महिला का कहना है शासन प्रशासन पुलिस सब भाजपा नेता के इशारे पर काम कर रही है। उसके मां बाप को जलील किया जा रहा है। उसे धंधे वाली साबित कर झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजने की साजिश की जा रही है। अब उसके सामने आत्म हत्या के सिवाए कोई रास्ता नहीं बचा है। वहीं भाजपा नेता का कहना है की महिला ब्लैकमेलिंग कर रही है. फर्जी पत्रकारों के जरिये 1 करोड़ की डिमांग की है। पैसे नहीं देने पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही है। कुशवाह का कहना था कि वह महिला से कभी नहीं मिले। इस मामले को लेकर जबलपुर से लेकर भोपाल तक राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है। पुलिस पूरे मामले की जांच की बात कह रही है।

पत्रकार वार्ता में महिला ने लगाए गंभीर आरोप
पत्रकार वार्ता में महिला ने लगाए गंभीर आरोप

दरअसल पूरा मामला बीते दिनों एक कार में बरामद हुये कारतूस से जुड़ा है। ओमती पुलिस ने मातागुजरी कॉलेज के पास एक कार बरामद की थी, जो बाद में एक युवती की निकली। कारलेने जब युवती थाने पहुंची तो कार में जिंदा और चले हुये कारतूस बरामद हुये और युवती को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले ने तूल उस तब पकड़ा जबलपुर युवती पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और उसने भाजपा पिछड़ा वर्ग के पूर्व अध्यक्ष पर शादी का झूठा आश्वासन देकर शारीरिक शोषण के आरोप लगाये।

फर्जी केस बनवाने का अरोप

युवती ने रविवार को पत्रकार वार्ता कर भाजपा नेता और ओमती पुलिस की कार्यवाही पर गंभीर आरोप लगाए। युवती का कहना है भाजपा नेता भगत सिंह कुशवाह उसकी हत्या के इरादे से उसका पीछा कर रहा था, इसीलिए उसके डर से वह सिविक सेंटर पर अपनी कार छोड़कर चली गई थी। जल्दबाजी में कार का कांच खुला रह गया। इसके बाद उसे फंसाने के लिए कार में कारतूस डाल दिए गए।

भाजपा नेता पर लगाए गंभीर आरोप

30 साल की इस महिला का कहना है कि भाजपा नेता ने उससे शादी की, लेकिन समाज के सामने नहीं अपनाया। वह अपना राजनीतिक करियर बनाने के लिए उसे नेता और अफसरों के आगे परोसना चाहता था। अब दबाव बना रहा है कि मैं अपने आरोप वापस ले लूं, ताकि उसे विधानसभा का टिकट मिल जाए।

सर्किट हाउस से शादी तक

महिला ने कहा- बात 20 दिसंबर 2020 की है। भाजपा नेता भगत सिंह कुशवाहा से मेरी पहली मुलाकात जबलपुर सर्किट हाउस में हुई थी। कुशवाहा उस समय भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे। हमारी दोस्ती हो गई। कुशवाहा ने मुझे भोपाल बुलाकर अपने हॉस्टल में ठहराया। मंदिर में मुझसे शादी कर ली। वो शादीशुदा है, पहले मुझे नहीं पता था। पता चलने पर मैंने विरोध जताया। मैंने उसको कहा कि तुम इसीलिए मुझे समाज में स्वीकार नहीं कर रहे हो। मेरे विरोध करने पर उसने हमला कराया। उन्होंने मेरे सामने शर्त रखी कि जब कभी भी किसी अधिकारी या नेता के पास जाने का बोलेंगे तो मुझे जाकर उन लोगों को खुश करना होगा। अगर ऐसा करूंगी तो वे रखेंगे, नहीं तो मेरी हत्या कर देंगे। तब मैं जान बचाकर जबलपुर भागी।

नहीं सुन रही पुलिस

भोपाल पुलिस कमिश्नर, आधारताल एसपी ऑफिस में शिकायत कर चुकी हूं। कार्रवाई नहीं हो रही है। मैं बहुत परेशान हो गई हूं। भगत सिंह कहता है कि मैं उसकी बहन हूं। कोई अपनी बहन की कमर में हाथ डालकर, गोद में उठाकर कभी फोटो नहीं खिंचवाता है। वो मुझे कई जगह घुमाने लेकर गया था।

महिला पर 5 फर्जी शादी और 4 ब्लैकमेलिंग के केस

महिला के आरोप पर भाजपा नेता भगत सिंह कुशवाहा का कहना है कि मेरे ऊपर आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ 5 फर्जी शादी और 4 ब्लैकमेलिंग के केस दर्ज हैं। महिला का पूरा गिरोह है, जो लोगों को धमकाकर रुपए ऐंठने का काम करता है। कुछ साल पहले रीवा के संतोष जायसवाल और आलोक जायसवाल के घर का सामान ट्रक में भरकर और एक कार लेकर महिला जबलपुर आई थी। यहां बोरिया गांव में १ साल तक सामान को छिपाए रही। रीवा में यह हनीट्रैप की आरोपी है। महिला के ग्रुप में गुड्डू, कुलदीप, टंडन, सुजीत और राजू पाकिस्तानी नाम के व्यक्ति काम करते हैं। महिला ने मेरे खिलाफ जो आरोप लगाए थे, पुलिस जांच कर सभी में खात्मा लगा चुकी है।

दो बार रहे प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर भगत सिंह कुशवाह की पहली नियुक्ति पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह के कार्यकाल में हुई थी। उन्हें संघ के एक बड़े नेता का समर्थक बताया जाता है। राकेश सिंह के बाद प्रदेश अध्यक्ष बने विष्णुदत्त शर्मा ने भी भगत सिंह कुशवाह को बरकरार रखा था। यह उनका दूसरा कार्यकाल था। प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले कुशवाहा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सेवा में अग्रसर रहते थे। उन्होंने मोर्चा के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग कार्यकतार्ओं की बड़ी संख्या को एकजुट भी किया था। कथित तौर पर रंगीन मिजाजी को लेकर चर्चा में आने के बाद कुशवाहा पर पार्टी के एक दूसरे खेमे की नाराजगी भारी पड़ गई थी, उनसे इस्तीफा लिया गया था.

थाना प्रभारी को जांच के निर्देश

एएसपी गोपाल खंडेल ने इस मामले में कहा, महिला की शिकायत मिली है। उसके मुताबिक गाड़ी से मिले कारतूस उनके नहीं हैं। कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी भी नहीं है। इसे लेकर ओमती थाना प्रभारी को जांच के लिए कहा है।

LEAVE A REPLY