ग्वालियर – जिले में बिजौली थाना प्रभारी और ट्रेनी आईपीएस अधिकारी अनु बेनीवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह जानकर शायद आप भी चौंक जाये। दरअसल, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ग्वालियर ने आईपीएस बिजौली थाना प्रभारी अनु बेनीवाल के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
मामले की शिकायत ग्वालियर एसपी से भी की गई है।ग्वालियर एसपी को लिखे पत्र में आईपीएस अनु बेनीवाल पर एडवोकेट कपिल शर्मा से अभद्र व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
आपको बता दे कि एक केस के सिलसिले में एडवोकेट कपिल शर्मा आरोपी से मिलने के लिए पुलिस थाना बिजौली गए थे। आरोप के अनुसार थाना प्रभारी बिजौली और ट्रेनी आईपीएस अनु बेनीवाल ने एडवोकेट को आरोपी से मिलने नहीं दिया। बताया जा रहा है कि आईपीएस के खिलाफ मजिस्ट्रेट अतुल यादव की कोर्ट में परिवाद भी पेश किया गया है।












