मुम्बई – भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को खराब फार्म के कारण टीम की उपकप्तानी से हटा दिया गया है। ऐसे में अगले दो टेस्ट मैच के लिए कप्तानी को लेकर तीन नाम सामने आये है। इसमें सबसे आगे हैं अनुभवी स्पिनर आर अश्विन जबकि दूसरे नंबर पर हैं बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर।

अश्विन : स्पिन ऑलराउंडर अश्विन सबसे बेहतर क्रिकेट दिमाग वाले खिलाड़ी माने जाते हैं। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट का भी उन्हें अच्छा खासा अनुभव है। उनके नाम टेस्ट में 450 से ज्यादा विकेट के साथ ही 5 शतक भी हैं। उनके पास आईपीएल में कप्तानी करने का भी अच्छा अनुभव है। अश्विन पिछले 13 साल से अंतराष्ट्रीय क्रिकेट भी खेल रहे हैं। इसी वजह से उन्हें यह जिम्मेदारी मिल सकती है।
पुजारा : अनुभवी बल्लेबाज पुजारा को टेस्ट विशेषज्ञ माना जाता है। पिछले साल बांग्लादेश दौरे पर जब नियमित कप्तान रोहित शर्मा चोट के कारण टेस्ट नहीं खेल पाए थे तब राहुल ने ही कप्तानी की थी। उस समय पुजारा उपकप्तान थे। 100 टेस्ट खेल चुके पुजारा ने हालांकि अभी तक टीम इंडिया की कप्तानी नहीं की है पर उन्हें अहम अवसरों पर उपकप्तानी का अनुभव है। इस कारण उन्हें यह जिम्मेदारी मिल सकती है।
अय्यर : युवा श्रेयस अय्यर का भी उपकप्तानी का दावा मजबूत हैं क्योंकि अय्यर के पास घरेलू मैचों में मुंबई के लिए कप्तानी करने के साथ ही आईपीएल में कप्तानी करने का भी अनुभव है। उन्होंने इंडिया ए की भी कप्तानी की है। वह तीनों ही प्रारुपों में खेलते हैं और उन्हें भविष्य का कप्तान बनाया जा सकता है। 23 साल की उम्र में ही दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें कप्तान बनाया था। उनकी कप्तानी में टीम 7 साल बाद प्लेऑफ में भी पहुंची थी।











