नेहरू युवा केन्द्र में स्वयं सेवकों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित ९ मार्च तक किए जा सकेंगे आवेदन

0
118

ग्वालियर – युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा युवाओं को स्वयंसेवक समूह में संगठित करके राष्ट्र निर्माण में उनकी ऊर्जा एवं सामर्थ्य को सुदृढ़ करने में सहयोग करने हेतु युवाओं की सहभागिता चाहता है। जिसमें स्वास्थ्य शिक्षा सफाई लिंग भेद एवं अन्य सामाजिक विषयों पर आधारित अभियानों / जागरूकता कार्यक्रमों में मुख्य भूमिका निभाने के साथ ही जिला प्रशासन के आयोजनों में सहयोग शामिल है।

 नेहरू युवा केन्द्र में स्वयं सेवकों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित ९ मार्च तक किए जा सकेंगे आवेदन

जिले के प्रत्येक विकासखंड में दो स्वयंसेवकों एवं कार्यालय हेतु दो स्वयंसेवकों का चयन किया जायेगा। चयनित युवा स्वयं सेवकों को समस्त भत्ते सहित प्रतिमाह पाँच हजार रूपए मानदेय दिया जायेगा। जिनकी अधिकतम अवधि दो वर्ष रहेगी।
नेहरू युवा केन्द्र की मीडिया प्रभारी सुश्री नेहा जादौन ने बताया कि स्वयंसेवक उम्मीदवार की न्यूनतम शिक्षा १०वीं उत्तीर्ण और एक अप्रैल २०२३ को १८ से २९ वर्ष के बीच आयु होना चाहिए। ग्वालियर से संबंधित विकासखंड का मूलनिवासी होना भी आवश्यक है। नियमित छात्र राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आवेदन के लिये पात्र नहीं है। आवेदन विभाग की वेबसाइट ैैै.हब्व्े.हग्म्.ग्ह पर दिनांक ९ मार्च २०२३ तक किया जा सकता है।

 

 

LEAVE A REPLY