अमृतपाल का एक और मददगार पुलिस के हत्थे चढ़ा!

0
108

चंडीगढ़ – अमृतपाल का एक और मददगार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। इसने अमृतपाल को अपना मोबाइल दिया था। संदेह है कि उस मोबाइल से ही अमृतपाल ने वीडियो जारी किए थे। सूत्रों के अनुसार 29 और 30 मार्च को दोनों वीडियो जारी किए गए थे। दोनों वीडियो विदेश के आईपी एड्रेस से अपलोड किए गए थे।

वहीं पंजाब पुलिस ने अमृतपाल द्वारा जारी वीडियो के मामले की भी जांच तेज कर दी है। अब पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों से मदद मांगी है। पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ आईपी एड्रेस सांझा किए हैं। इसके अलावा जानकारी मिली है कि जिन नंबरों से अमृतपाल ने बात की थी उन सभी नंबरों की भी पहचान की जा चुकी है।

LEAVE A REPLY