ग्वालियर – गायक कलाकार मित्र समूह का वार्षिक मिलन समारोह रविवार 7 मई को होटल सेंटिला में सम्पन्न हुआ । देश के विभिन्न शहरों से 20 सदस्य इस वार्षिक मिलन समारोह में पधारे । कार्यक्रम की शुरूआत रामायण के दोहों के साथ हुई । यह अपने आप मे किसी भी संगीत के समूह में पहली बार हुआ है ।
कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति सत्यम शिवम सुंदरम से हुई जिसे श्वेता अग्निहोत्री ने गाया ।अर्चना चौधरी और पटियाला से आये परमजीत सिंह ने परदेसिया ये सच है पिया, मुम्बई से आये संतोष सोनी और नोएडा से आयी वन्दना कुमार ने ओढ़ ली चुनरिया, मुम्बई के डॉक्टर नूर खान और उज्जैन से आयी लीना मेहता ने ओ मेरे राजा, रायपुर के तपन चौधरी ने ओ मनचली कहाँ चली गाकर मस्ती भरा माहौल बना दिया, सुरेश घोड़के और उज्जैन से आयी अजिता नायर ने दिल की ये आरज़ू थी कोई, रश्मि पित्रे ने इंदौर से आये अंकित राजौरिया के साथ तौबा तुम्हारे ये इशारे,मोनिका श्रीवास्तव ने दिल है छोटा सा, पुणे से आये नितिन खमितकर ने नीले नीले नम्बर पे, गगन भार्गव ने दर्दे दिल दर्दे जिगर, दिल्ली के लक्ष्मीकांत व्यास और कांकेर की भावना हड़प ने मैं प्यार का राही हूँ, भीलवाड़ा के डॉक्टर प्रभाकर अवताड़े और दिल्ली की उषा व्यास ने रोका कई बार मैने, आगरा के प्रवीण सक्सेना और गुना के नवीन सक्सेना ने ये दोस्ती हम नही ,अनिल चतुर्वेदी ने फूलों के रंग से,डॉक्टर अर्चना दुबे ने पान खाये सैंया, विशाल शर्मा और सोनू समद ने यम्मा यम्मा, गाज़ियाबाद के अनिल शर्मा ने गुलाबी आंखे जो तेरी देखी, राजवल्लभ चौहान ने मेहबूब मेरे, दिल्ली के डॉक्टर लवल सहगल और प्रदीप शर्मा ने एक चतुरनार, भोपाल से आये अतुल शर्मा ने ॐ शांति ॐ, डबरा के हरीश श्रीवास्तव ने छूकर मेरे मन को , मेरठ से आये डॉक्टर वीर नारायण ने आज से पहले आज से ज्यादा सादिया जाफ़री और डॉक्टर ममता शुक्ला ने कजरा मोहब्बत वाला जैसे गीत गाये । मंच संचालन अनुराधा घोड़के , डॉक्टर नूर खान, तपन चौधरी और लीना मेहता ने किया ।
आभार कार्यक्रम संयोजक सुरेश घोड़के , अर्चना चौधरी और संतोष सोनी ने किया ।












