शील नगर में बनेगा एक करोड रूपये से अधिक राशि से अम्बेडकर सामुदायिक भवन

0
138

ऊर्जा मंत्री तोमर ने वार्ड 5 में अम्बेडकर भवन के निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन

ग्वालियर।

सदैव अपना जीवन राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए समर्पित करने वाले बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर जी के नाम से सामुदायिक भवन का निर्माण शील नगर वार्ड 5 में एक करोड रूपये से अधिक की राशि से किया जा रहा है। यह भवन सर्वसुविधा युक्त होगा, इस भवन में क्षेत्रवासी मांगलिक कार्यक्रम आसानी से कर सकेंगे। साथ ही इस पार्क का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। इस आशय के विचार ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अम्बेडर भवन के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किए।

कार्यक्रम में अध्यक्ष म.प्र. गृह निमार्ण एवं अधो. विकास मण्डल (कैबिनेट मंत्री दर्जा) आशुतोष तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी एवं सर्वश्री अशोक शर्मा, राकेश माहौर, प्रयाग तोमर, मनमोहन पाठक, ब्रजमोहन शर्मा, योगेन्द्र तोमर, आकाश श्रीवास्तव, अरूण कुलश्रेष्ठ, चंदन राय, संतराम गोडयाले सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि शीघ्र ही चंदनपुरा में जाटव समाज की धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वार्ड 5 में एक भी रोड कच्ची नहीं रहेगी, सभी रोडों का निर्माण कार्य चल रहा है। शीघ्र ही सागरताल से जलालपुर रोड पर तहसील का निर्माण कार्य चालू होने जा रहा है। इसके बनने से क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं के लिए कलेक्ट्रेट नहीं जाना पडेगा। साथ ही कहा कि उपनगर ग्वालियर का विकास तेजी से किया जा रहा है। प्रत्येक वार्ड में सडकों का निर्माण कराया गया है। स्कूल, पार्क, अस्पतालों का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

अध्यक्ष म.प्र. गृह निर्माण एवं अधो. विकास मण्डल (कैबिनेट मंत्री दर्जा) आशुतोष तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल द्वारा न्यू टाउनशिप थाटीपुर ग्वालियर म.प्र. शासन की पुनर्घनत्वीकरण योजनांतर्गत इस भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इस भवन के बन जाने से क्षेत्रवासियो को इसका लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY