ग्वालियर – मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आमनागरिकों की समस्या के निराकरण के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा 5 मई से 12 मई तक विभिन्न क्षेत्रों में केम्प का आयोजन किया जा रहा है। केंपों में आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव ने निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव ने आज सोमवार दिनांक 8 मई को क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 11 ठाठीपुर पानी की टंकी, क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 12 राजपायगा रोड नया बाजार, क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक13 निगम संग्रहालय मोती महल, क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 14 शारदा विहार पानी की टंकी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के शिविरों का निरीक्षण किया तथा शिविर में आने वाले हितग्राहियों के आवेदन भी देखें एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के शिविर में जो भी आवेदन आए उनका पंजीकरण कर संबंधित विभाग के माध्यम से शीघ्र उसका निराकरण कराया जाए।
उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। आज शिविर के दौरान आवेदन विभिन्न विभागों के प्राप्त हुए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त डॉक्टर प्रदीप श्रीवास्तव,सोहन मुसलगांवकर सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
आज इन क्षेत्रों पर लगेंगे मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के शिविर
अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव ने बताया कि कल दिनांक 9 मई को क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 15 डिलाइट टॉकीज लश्कर, क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 16 जीवाजी गंज, क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 17 ढोली बुआ का पुल में शिविर का आयोजन किया जाएगा।












