छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो आरोपियों पर ₹10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया है

0
191

ग्वालियर –  में छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो आरोपियों पर ₹10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया है हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सुमित राजावत और उसके भाई अवधेश राजावत पर यह इनाम घोषित किया गया है

दोनों आरोपी फिलहाल फरार बताए गए पुलिस टीमें लगातार उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं इसके साथ ही एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने माधव गंज थाने के एस आई प्रमोद शर्मा को निलंबित भी कर दिया है आपको बता दें कि मृतक छात्रा और उसके दोस्त ने 7 दिन पहले पुलिस से शिकायत की थी कि सुमित राजावत लगातार उसे परेशान कर रहा है और छात्रा की शिकायत पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी.

छात्रा की हत्या का ताना-बाना ग्वालियर के कंपू इलाके में स्थित एक लाज में गुना गया था। हत्या का मुख्य आरोपित सुमित रावत, उसके भाई उपदेश और सुमित के तीन साथी इस पूरे कांड में शामिल है। मुरैना के बदमाशों के साथ मिलकर 7 दिन से रैकी की जा रही थी, सोमवार को भी जैसे ही छात्रा अपनी सहेली के साथ कोचिंग से घर के लिए निकली, एक बाइक पर सवार दो बदमाश उसके पीछे आए। बेटी बचाओ तिराहे के पास पहले से ही सुमित रावत और उसके दो साथी बाइक पर मौजूद थे।

जैसे ही अक्षया और सोनाक्षी पहुंची तो बाइक से यह बदमाश बगल से आए, बाइक पर पीछे बैठे सुमित ने सोनाक्षी को टारगेट कर गोलियां चला दी, लेकिन गोली अक्षया को लगी और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि शिवम और सूरज मुरैना के रहने वाले हैं। बानमोर में हत्या करने के बाद ज़ब वह बाल सुधार गृह गया था, तभी उसकी मुलाक़ात इनसे हुई। इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों पर ग्वालियर जोन के एडीजी डी. श्रीनिवास वर्मा ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

एक संदेही को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। वही पुलिस की आधा दर्जन टीमें आरोपितों की तलाश में लगी हुई है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना से लेकर दूसरे राज्यों तक में आरोपितों की तलाश की जा रही है। क्राइम ब्रांच की भी दो टीमें लगाई गई हैं। कुछ मददगारों को पुलिस ने उठाया है।

LEAVE A REPLY