दो माह में गंदगी फैलाने वालों से वसूला 2 लाख 24 हजार का जुर्माना

0
76

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को देखते हुए नगर निगम द्वारा गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर की जा रही शक्ति का असर दिखने लगा है । शहर में जिन स्थानों पर दुकान एवं ठेले इत्यादि लगाए जाते हैं वहां पर अब सफाई रहने लगी है । अप्रैल एवं मई माह में नगर निगम द्वारा गंदगी फैलाने वालों पर की गई कार्रवाई में 2,24,100 रुपए जुर्माना के रूप में वसूले गए हैं।

नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शहर में गंदगी करने वाले दुकानदारों एवं रहवासियों पर सख्त कार्रवाई की जाए । इसके चलते स्वास्थ्य विभाग का अमला प्रतिदिन शहर की सड़कों पर घूम रहा है । जहां भी उन्हें गंदगी मिलती है वहां पर वहां तत्काल गंदगी करने वालों पर जुर्माना लगाते हैं । साथ ही उन्हें इस बात की नसीहत दी जाती है कि वह आगे से गंदगी ना करें। इसके साथ ही उन्हें स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के नियमों की भी जानकारी दी जाती है। साथ ही यह बताया जाता है कि वह किस प्रकार नगर निगम का सहयोग कर स्वच्छ सर्वेक्षण में अपनी भागीदारी निभा सकते हैं । इसी के चलते मई माह में नगर निगम ने 101750 का जुर्माना वसूला है, जबकि अप्रैल माह में 1,19350 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। वार्ड 54 में रविवार को ₹1000 मीट मछली वालों पर किया जुर्मानास्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म कुमार पमनानी के निर्देश अनुसार करवाना है जॉन 21 के अंतर्गत वार्ड 54 में मीट विक्रेता जुर्माना कार्रवाई की गई कुल जुर्माना राशि ₹1000 का किया गया जुर्माना कार्यवाही में zho 21 श्री विजय कुमार, zho 15 श्री विकेश बागड़े, फ्लाइंग एस्कॉर्ट धर्मेंद्र धीरज धौलपुरिया, राजकमल चौहान ,प्रदीप राज चौहान, मोनू कुमार ,गजेंद्र
दक्षिण फ्लाइंग स्कॉट द्वारा यहां कार्रवाई की गई।

LEAVE A REPLY