– ग्वालियर अजाक्स कार्यालय में जलाए जाएंगे 1100 दीपक
– अपील: अपने घर पर 5 दीपक अवश्य लगाए, गली-मौहल्लों में दीपात्सव सा त्यौहार मनाए
ग्वालियर – राम जन्मभूमि आयोध्या में लगभग 500 वर्ष की प्रतिक्षा के बाद 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठाा होने जा रही है। इस मौके पर प्रदेशभर के अजाक्स कार्यालयों में इस दिन दीपोत्सव सा त्यौहार मनाया जाएगा। ग्वालियर अजाक्स कार्यालय पर शाम 6 बजे 1100 दीपक जलाए जायेंगे। यह बात पत्रकारों से चर्चा करते हुए अजाक्स प्रातांध्यक्ष चौ.मुकेश मौर्य ने कही। उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) शहर एवं प्रदेशवासियों से आग्रह करता है कि इस शुभदिन अपने घर पर कम से कम 5 दीपक अवश्य जलाएं।
इसके साथ ही अपने घर पर या सामूहिक रूप से कॉलोनी, मोहल्ले, बस्ती में एकत्रित होकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण देखें और रामधुन करें। अपने घर, गली-मौहल्लें और मंदिरों को आकर्षक लाइटों से सजाएं। क्योंकि, यह दिन कोई आम नहीं ऐतिहासिक दिन है फिर वापस लौटकर नहीं आएगा।
वहीं प्रदेश महासचिव अतर सिंह जाटव, प्रदेश कार्यालय आडीटर वृंदावन लुढेले, प्रांतीय संयुक्त सचिव रामनरेश विमल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अजाक्स सभी से आग्रह करता है कि अनेक लोग तरह-तरह की बातें करके भटकाने या भ्रम फैलाने का प्रयास करेंगे। ऐसे लोगों की बातों पर ध्यान न दें। हमारे धर्माचार्यों ने भी कहा है कि नकारात्मक बातें अनदेखा करके इस ऐतिहासिक प्रसंग को अमर कर दें। समाज में सब प्रकार की बातें करने वाले लोग रहते हैं, लेकिन हमें रामत्व को चुनना है, राम को चुनना है।
संघ मीडिया के माध्यम से राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महामंत्री चपंत राय एवं विश्व हिंदू परिषद का अभिनंदन करता है, क्योंकि उनके प्रयासो से राममंदिर सामाजिक समरसता के अपने वास्तविक स्वरूप को प्राप्त कर रहा है। पत्रकारों से चर्चा के दौरा जिलाध्यक्ष मनोहर कटारिया ,प्रदेश महासचिव महेन्द्र कौशिल, प्रदेश सचिव पुत्तू सिंह परिहार, और आरबीएस धारिया,आर.एन.विमल,
डॉ.अनिल मेवाफरोश,इंजी.राजवीर सिंह राजे,वृंदावन लुड़ेले,एम.एल.लिथोरिया,
उपस्थित थे।












