बरौआ गांव में रहने वाली एक दलित महिला के साथ पड़ोसी ने उस समय दुष्कर्म कर दिया

0
95

ग्वालियर –  शहर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरौआ गांव में रहने वाली एक दलित महिला के साथ पड़ोसी ने उस समय दुष्कर्म कर दिया जब उसका पति मजदूरी के लिए घर से बाहर गया हुआ था । पड़ोसी युवक पूरन सिंह किरार महिला के घर में घुसा और उसके अकेले होने का फायदा उठाकर दुष्कर्म कर दिया। बाद में महिला को धमका कर पूरन सिंह वहां से फरार हो गया। महिला के पति के आने के बाद उसने पड़ोसी पूरन सिंह की हरकत के बारे में उसे बताया। इसके बाद पति-पत्नी पुरानी छावनी थाने पहुंचे और उन्होंने पूरन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। फिलहाल पूरन सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर बना हुआ है।

पुलिस का कहना है कि जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला का पति मजदूर है और वह घटना के समय मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था। पुरानी छावनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दलित उत्पीड़न के अलावा घर में घुसकर बलात्कार करने धमकाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

ग्वालियर शहर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरौआ गांव में रहने वाली एक दलित महिला के साथ पड़ोसी ने उस समय दुष्कर्म कर दिया जब उसका पति मजदूरी के लिए घर से बाहर गया हुआ था । पड़ोसी युवक पूरन सिंह किरार महिला के घर में घुसा और उसके अकेले होने का फायदा उठाकर दुष्कर्म कर दिया। बाद में महिला को धमका कर पूरन सिंह वहां से फरार हो गया। महिला के पति के आने के बाद उसने पड़ोसी पूरन सिंह की हरकत के बारे में उसे बताया। इसके बाद पति-पत्नी पुरानी छावनी थाने पहुंचे और उन्होंने पूरन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। फिलहाल पूरन सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर बना हुआ है।

LEAVE A REPLY