ग्वालियर दिनांक 30 अगस्त 2024- नगर निगम ग्वालियर द्वारा राजीव आवास योजना अंतर्गत महलगांव पहाडी पर बने आवासों में अवैध रूप से कब्जा कर रहने वाले व्यक्तियों से आवास खाली कराने की कार्यवाही की गई।

नोडल अधिकारी सम्पदा अरविंद चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव के निर्देश पर महलगांव पहाडी पर राजीव आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों पर अवैध रूप से कब्जा करके रहने वाले लोगो से आवास खाली कराने की कार्यवाही कर फ्लैट नम्बर एफ/9 को खाली कराया गया। कार्यवाही के दौरान मदाखलत अमला एवं पुलिस बल मौजूद रहा। अवैध रूप से आवासों में रह रहे लोगों से आवासों का खाली कराने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।












