निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण
ग्वालियर। रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव की तैयारी को लेकर नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव ने पूरे रूट का निरीक्षण किया तथा सभी अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पहले एवं व्यवस्थित तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए इसके साथ ही निगम के अन्य विकास कार्यों का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निगम आयुक्त वैष्णव ने चिड़ियाघर में निरीक्षण करते हुए सैलानियों की सुविधा के लिए कैंटीन प्रारंभ करने के निर्देश दिए इसके साथ ही सैलानियों को अधिक से अधिक जानकारियां प्राप्त हो सके हैं इसके लिए पोस्टर बैनर लगवाने तथा अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही चिंपांजी का प्रस्ताव तैयार करने हेतु भी निर्देश दिए।

इसके पश्चात निगम आयुक्त वैष्णव ने रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री के आगमन रूट को लेकर निरीक्षण किया, जिसमें उषा करण पैलेस होटल से लेकर कार्यक्रम स्थल राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय एवं मेला ग्राउंड तथा एयरपोर्ट रोड तक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की रोड के किनारे झाड़ झाड़ियां ना लगे हो तथा फुटपाथ सही हो, सड़कों पर गड्ढे नहीं होने चाहिए तथा डिवाइडर पर रंग रोगन हो, साथ ही पूरे रूट पर कहीं भी सी एन डी वेस्ट इत्यादि ना हो। इसके साथ ही मेला ग्राउंड पर पार्किंग की प्रॉपर व्यवस्था हो जिस किसी भी प्रकार से आने वाले लोगों को समस्या न हो।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त वैष्णव ने गोले का मंदिर स्थित कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया तथा निरीक्षण कर कन्वेंशन सेंटर में स्विमिंग पूल का प्रस्ताव जोड़ने के निर्देश दिए इसके साथ ही कार्य को तेजी के साथ पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त विजय राज, मुनीष सिंह सिकरवार, उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता, अधीक्षण यंत्री जेपी पारा, सिटी प्लानर पवन सिंघल सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।












