सांसद शेजवलकर ने पोहरी विधानसभा के दौरे पर की बैराड़ की 32 करोड़ की जलावर्धन योजना की समीक्षा
ग्वालियर।
ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर अपने संसदीय क्षेत्र की पोहरी विधानसभा के बैराड़ नगर परिषद में नवनिर्माणित नल जल योजना जलावर्धन जिसकी लागत 32 करोड़ रूपये है की समीक्षा बैठक बैराड़ नगर परिषद कार्यालय में की। समीक्षा में उन्होंने कहा कि यह योजना लगभग 5 साल से अपूर्ण है ।इसको जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए जिससे नगर के लोगों को पीने का पानी उपलब्ध हो सके। जलावर्धन योजना के अधिकारियों ने बताया कि जनवरी माह नलों के ट्रायल रन किया जाएगा। 25 लाख लीटर प्रतिदिन पानी छोड़ने की क्षमता की टंकियां निर्मित एवं पाइपलाइन लगभग 70 वर्ग किमी की विछाई जा चुकी। 5000 घरों में कनेक्सन किए जा चुके 3500 घरों में मीटर भी लग चुके हैं अगले 2 माह में यह योजना बैराड़ वासियों को नल के द्वारा पानी देने की स्थिति में आ जाएगी
सांसद शेजवलकर ने अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही के निर्देश भी दिए। सांसद ने आज झिरी,भटनावर और परीच्छा ग्रामीण इलाकों में जल जीवन मिशन योजना की नल जल योजना की भी समीक्षा की एवं एसडीएम पोहरी राशन दुकानों पर चल रही अनियमितता एवं लोगों को राशन जरूर मिले इसके लिए कार्यवाही के निर्देश दिए। पोहरी के प्रसिद्ध ममलेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित बोहरे परिवार के भागवत के भंडारे में शामिल होकर प्रसाद भी ग्रहण किया। बैराड़ जलावर्धन समीक्षा कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रदुम्न पटेल,भरत दांतरे,विवेक पालीवाल,दिलीप मुद्गल, नरोत्तम रावत,अवतार गुर्जर,लक्ष्मण रावत, रामबाबू मंगल,डॉ तुलाराम यादव,जीतू धाकड़ रांठखेड़ा, नरोत्तम धाकड़, राजकुमार शर्मा, गोविंद शर्मा,हाकिम यादव, देवेन्द्र गुप्ता,अभीजीत भदौरिया पवन गुप्ता, लोकेंद्र परिहार,सोनू राठौर, एसडीएम राजन वी नाड़ियां, तहसीलदार आर.के.जोशी सीएमओ जेपी पारा, जलावर्धन एसडीओ,सब इंजीनियर, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार साथी मौजूद रहे।












