ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

0
84

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर के वार्ड-8 व 11 में 50 लाख रूपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती अनीता रत्नाकर सहित सर्वअशोक शर्मा, योगेन्द्र तोमर, ब्रजमोहन शर्मा, पूर्व पार्षद प्रदीप रत्नाकर, दारा सिंह सेंगर, महेश गौतम एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


भूमि पूजन एवं लोकार्पण के अवसर पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि उपनगर ग्वालियर के सभी वार्डों में तेजी के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे आमजन को इन कार्यों का जल्द से जल्द लाभ मिल सके। उन्होंने कहा उपनगर ग्वालियर में स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ एलिवेटेड रोड, अंतर्राज्यीय बस अड्डा सहित अन्य बड़े-बड़े कार्य मूर्तरूप ले रहे हैं।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने शनिवार को सिविल हॉस्पिटल के बगल से दिनेश शुक्ला के मकान तक सीसी रोड, चार शहर का नाका से पुरानी पुलिस चौकी तक सीसी रोड, हजीरा मछली मंडी पर सूरज सक्सेना के घर के बगल से नाला मरम्मत कार्य, चार शहर का नाका पर सार्वजनिक प्याऊ एवं वाटर कूलर का लोकार्पण, चार शहर का नाका मुक्तिधाम पर प्याऊ एवं वाटर कूलर का लोकार्पण एवं 3 हाइस्ट आदि 50 लाख रूपये की लागत से किए जा रहे विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।

LEAVE A REPLY