दो जगह की मतदाता सूची में नाम शामिल, चार सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
सिटी रिपोर्टर, ग्वालियर।
ग्राम अमरौल की सरपंच सुधा उर्फ सुधामति की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ग्वालियर के नई सड़क निवासी गोपालकृष्ण उपाध्याय ने जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक व शासन को भेजी शिकायत में कहा है कि सुधामति आदिवासी समाज से है। मतदाता सूची में उसका ग्राम पंचायत अमरौल के वार्ड 18 में भी नाम है और नगर निगम सीमा के वार्ड 65 की सूची में ही नाम है। उपाध्याय ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि सुधा का नाम अमरौल के वार्ड 18 से हटवाया जाये। अपर कलेक्टर ने इस मामले में एसडीएम भितरवार देवकीनंदन सिंह को जांच के निर्देश दिये है।
एसडीएम ने जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की है। इसमें सीईओ जनपद पंचायत भितरवार एनएल पिप्पल, चीनोर के तहसीलदार रत्नेश शर्मा, अमरौल के सचिव दीवान सिंह कुशवाह तथा पटवारी आनंद श्रीवास्तव शामिल है। चूंकि यह मामला काफी समय से विवादों में हैं। इसलिए देखना है कि इस मामले का पटाक्षेप कब होता है।












