9 करोड 68 लाख रूपये से मेंटल हॉस्पिटल चौराहा से कोटेश्वर मंदिर तक बनने वाली रोड का ऊर्जा मंत्री तोमर ने किया भूमि पूजन
ग्वालियर ।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को 9 करोड़ 68 लाख रूपये की लागत से बनाई जा रही मेंटल हॉस्पिटल चौराहा से कोटेश्वर मंदिर तक की फोर लेन सडक निर्माण कार्य के भूमि पूजन किया। अब यदि इस सड़क को फोरलेन किया गया तो कई मकान तोड़फोड़ की जद में आ जाएंगे । यह सोच कर मकान मालिक टेंशन में आ गए हैं। हालांकि ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि कोई तोड़फोड़ नहीं होगी। वर्तमान में जो सड़क है, उसी को सही तरीके से बनाकर फोरलेन का रूप दिया जाएगा।
मंत्री बोले: ग्वालियर बदल रहा है
भूमिपूजन के अवसर पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि ग्वालियर बदल रहा है । इस बदलते ग्वालियर में आपका सहयोग जरूरी है। सडकें बनने से क्षेत्र का चहूंमुखी विकास हो रहा है। उपनगर ग्वालियर में शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर प्रयास किये हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सडक गुणवत्तापूर्ण एवं सुंदर बने इसका पूरा ध्यान रखा जाए।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सडक के भूमि पूजन के अवसर पर सडकों के कार्य देरी से शुरू होन पर आमजन को हुई परेशानी के लिये सभी से मांफी मंगते हुए कहा कि उपनगर में सडकों का जाल बिछाया जा रहा है। जेल रोड सडक बनकर तैयार है उस पर कुछ दिनों में दूदिया रोशनी की लाइंटे लगेंगी। इसके साथ ही गेंडे वाली सडक का निर्माण कार्य चालू है वह स्मार्ट रोड बनाई जा रही है। इसके साथ ही कहा कि बरा रोड का कार्य चालू है जहां एक उपस्वास्थ्य केन्द्र भी बनाया जा रहा है। बहोडापुर चौराहे का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है एवं एलीवेटेड रोड का कार्य भी चालू है।उन्होंने कहा कि विकास की धारा यूंही चलती रहे। साथ ही कहा कि इस बार में हमें स्वच्छता में अव्वल आना है इसके लिये सभी स्व्च्छता में सहयोग करें।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि हम राजनीति से ऊपर उठकर कार्य कर रहे हैं। हमारा उद्धेश्य हमेंशा क्षेत्र का विकास रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा हमारी पहली प्राथमिकता रही है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रयाग तोमर, पार्षद श्रीमती मंजू दिग्विजय राजपूत, श्रीमती सुनीता कुशवाह, सुश्री भावना कन्नोजिया, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार परमार, मोहन सिंह, आरके गुप्ता, आरके गुप्ता, चंदू सेन, शशी शर्मा, जगत सिंह कौरव, नत्थू सिंह कुशवाह, श्रीमती संजू राजपूत, रतिराम पाल, लायक सिंह राजपूत, मानसिंह सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।












