मुम्बई पहुंची डबरा की दो नाबालिग पहले, पुलिस ने किया बरामद

0
94

ग्वालियर।

करीब दो सप्ताह पहले घर से सामान लेने के लिए निकलीं दो नाबालिग सगी बहनें डबरा पुलिस ने मुंबई से बरामद कीं हैं। यह बच्चियां किसी ट्रेन में बैठकर मुंबई चली गई थीं। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए बच्चियों के पैदल-पैदल डबरा रेलवे स्टेशन की तरफ जाते हुए फुटेज मिले थे। इसके बाद उनकी लोकेशन मुंबई में मिली थी। मुंबई पुलिस के सहयोग से डबरा पुलिस ने इन नाबालिग लड़कियों को बरामद कर उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।

दरअसल डबरा के पंजाब केसरी होटल के पास हाईवे पर रहने वाली मदीना बानो ने 16 मई की रात डबरा सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहन की दो बेटियां जो तेरह और नौ साल की हैं। ये दोनों उनके साथ रहती थीं। बच्चियों की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। 16 मई को दोनों बच्चियों घर से सामान लेने के लिए निकली थीं। इसके बाद वे वापस नहीं लौटी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत इन बच्चियों को ढूंढने में अपनी ताकत झोंक दी। पुलिस ने डबरा स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चियों के जाने के रूट को ट्रैक किया और डबरा पुलिस उनकी तलाश में मुंबई पहुंच गई। खास बात यह है कि यह बच्चियां पुलिस को सकुशल मिल गई और पुलिस ने उनकी बरामदगी के बाद परिवार के लोगों को हिदायत देकर उन्हें सौंप दिया है ।बच्चियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि वह मुंबई घूमने के लिए गई थीं। गौरतलब है कि डबरा पुलिस ने इन बच्चियों की गुमशुदगी पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था ।

LEAVE A REPLY