बिजली तार डालने पर विवाद, पुलिस पार्टी पर हमला

0
62

सिटी रिपोर्टर, ग्वालियर।

ग्वालियर में बिजली के तार डालने को लेकर झगड़ा कर रहे दो पक्षों को शांत करने पहुंचे पुलिस की हंड्रेड डायल गाड़ी पर पदस्थ पुलिसकर्मियों की चार युवकों ने मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। युवकों के द्वारा अपने ऊपर हावी होता देख पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे और थाने पहुंचकर शिकायत की। जिसके बाद पुलिस फोर्स वापस मौके पर पहुंचा।लेकिन जब तक 3 आरोपी फरार हो गए। एक आरोपी पुलिस के हाथ लग गया। जिसे पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई। वहीं पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

-दरअसल शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाला नितिन राजावत पुलिस में आरक्षक है और वहां महाराजपुरा थाने में पदस्थ है। देर रात उसकी ड्यूटी डायल हंड्रेट 17 पर साथी आरक्षक सुभाष सिंह कुशवाह तथा पायलट उदयभान सिंह तोमर के साथ थी। रात करीब 2 बजे बैजनाथ धाम के पास झगड़े की सूचना कंट्रोल रूम को मिली तो वह अपने साथियों के साथ बताए गए स्थान बैजनाथ धाम पहुंचे। यहां पर कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर खबे पर बिजली के तार लगाने को लेकर विवाद कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां पर मौजूद लोगों को समझाने का प्रयाश किया। जब नहीं माने तो आरक्षक नितिन उनका वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनता देख लोग उसे पर हावी हो गए और पुलिस जवान से भिड़ गए। भीड़ में मौजूद चार युवकों ने आरक्षक नितिन के साथ मारपीट कर दी और उसकी वर्दी फाड़ दी। अचानक हुए हमले से पुलिस जवान घबरा गया और जान बचाकर भागा इसके बाद उसने सूचना थाने पर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा जब तक आरोपी फरार हो गए लेकिन पुलिस के हाथ एक आरोपी अवधेश गुर्जर लग गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले आई। वहीं पुलिस ने आरक्षक नितिन की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर फरार तीन आरोपियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY