लड़की वाले लगन लेकर नहीं आए तो होने वाले दूल्हे ने शादी कराने वाले बिचौलियों को बांधकर पीटा

0
80

ग्वालियर –  में एक बिचौलिए के द्वारा युवक की शादी पक्की करना महंगा पड़ गया। लड़की वाले जब युवक के घर लगून लेकर नहीं आए तो दूल्हा बनने जा रहे युवक और उसके तीन अन्य साथियो ने बिचौलियों को पेड़ से बांधकर बंधक बना लिया और फिर उसकी रात भर जमकर मारपीट की बंधक बना फरियादी उनके चुंगल से छूटने के बाद सीधे थाने पहुँचा और चारो के खिलाफ शिकायत की। वहीं पुलिस ने उसकी शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मुरैना जिले के नूराबाद के रहने वाले लाल सिंह गुर्जर ने ग्वालियर झांसी रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पुरासानी के रहने वाले बंटी गुर्जर और उसकी बहन का दो अलग अलग जगहो पर शादी का रिश्ता तय कराया था। बंटी की बहन की शादी साकुशल हो गई। लेकिन कुछ दिन बाद बंटी की शादी होना थी। बंटी का रिश्ता शिवपुरी जिले के रहने वाले मेहताब सिंह गुर्जर की बेटी से हुआ था। बंटी के घर लड़की वालो के यंहा से लगून आना थी। लेकिन सुबह से श्याम हो गई और लगून उनके बंटी के घर नहीं आई तो बंटी ने बिचोलिया लाल सिंह को लड़की वालों को फोन कर लगून लाने के लिए पूछने की बात कही। लाल सिंह ने जब उन्हें फोन किया तो उन्होंने लाल सिंह का फोन नहीं उठाया।

जब काफी रात हो गई तो उसे पक्का हो गया कि अब उसके घर लगून नहीं आएगी और शादी भी नहीं होगी। इस बात से बौखलाए बंटी गुर्जर ने अपने अन्य तीन साथी जांडेल सिंह गुर्जर, रामबरन सिंह गुर्जर, केशव सिंह गुर्जर के साथ मिलकर बिचौलिए लाल सिंह को बंधक बना लिया और घर के बाहर लगे पेड़ से रस्सी से बांध दिया। फिर उसकी जमकर रात भर मारपीट की। जब पुलिस की हंड्रेड डायल को इस बात की जानकारी लगी तो वहां मौके पर पहुंची और बंधक बने लाल सिंह को उनसे मुक्त कराया और थाने लेकर पहुंचे। जंहा लाल सिंह ने चारों के खिलाफ लिखित शिकायत की। वहीं पुलिस ने लाल सिंह की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ बंधक मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY