बाल सरोवर फूलबाग में तैराकी शुरू, केवल 8 से 14 साल तक के बच्चों के लिए

0
139

ग्वालियर।

नगर निगम ग्वालियर द्वारा बच्चो के लिए संचालित स्विमिंग पूल बाल सरोवर फूलबाग में नया सत्र रामनवमी से प्रारंभ हो गया है। इसमें 8 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चे तैराकी का आनंद ले सकते है।

नोडल अधिकारी खेल सत्यपाल सिंह चौहान बताया कि बाल सरोवर फूलबाग में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवीन सत्र प्रारंभ किया गया है। तैराकी करने के इच्छुक शहर वासी अपने आवेदन भर कर जमा कर सकते हैं। आवेदन पहले आओ पहले पाओ के तहत जमा किए जाएंगे, सीटे फुल होने पर आवेदन जमा करने बंद कर दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY