मुख्यमंत्री मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिधिंया, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे
ग्वालियर। भाजपा के ग्वालियर लोकसभा सीट से प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह 15 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कुशवाह के समर्थन में मुरार में 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे अग्रसेन चौराहा सब्जी मंडी चौराहा में एक विशाल चुनावी सभा होगी जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिंया, मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।
सभा के बाद रोड शो के जरिये नेता कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे जहां भारत कुशवाह नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।












