रसोई गैस सिलेंडर फटा, 5 झुलसे, 3 की हालत गंभीर

0
79

ग्वालियर –  शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिंधिया नगर में रहने वाले एक ही परिवार के पांच सदस्य घर में लगी आग से झुलस गए ।इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को पड़ोसियों की मदद से पुलिस ने जयारोग्य अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया है ।पता चला है कि अवधेश प्रजापति नामक घर का मुखिया पानी की टिक्की का ठेला लगाता है। शनिवार दोपहर को उसकी पत्नी घर में खाना बना रही थी।जबकि पति अपना हाथ ठेला ले जाने की तैयारी कर रहा था।

अवधेश का कच्चा पक्का मकान है जिसके छत पर टीनें रखी हुई थीं। घर में अवधेश के अलावा उसकी पत्नी गुड्डी बाई बेटी रेशमा, कुसुम और 5 साल का बेटा राज भी मौजूद थे। पड़ोसियों के मुताबिक अवधेश की छत के ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजरी है। पड़ोसियों ने आशंका जताई है कि हवा चलने के दौरान कोई प्लास्टिक की वस्तु इन हाई टेंशन वायर से टकरा गई और जो जलती हुई टीन शेड पर गिरी जिससे टीनशेड में करंट आ गया और घर में तेज धमाके के साथ आग लग गई। यह हादसा इतना भीषण था कि ईंटों के इस मकान की एक दीवार भी गिर गई।

पुलिस के मुताबिक घर में 5 किलो के सिलेंडर के अलावा रसोई गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था ।पुलिस ने आशंका जताई है कि आगजनी के दौरान छोटा गैस सिलेंडर घर में फटा है ।जिसके कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस दोनों ही संभावनाओं पर काम कर रही है। फिलहाल घर के सदस्य इस हालत में नहीं है कि वह कुछ बयान दे सकें। पुलिस उनके ठीक होने का इंतजार कर रही है। घर के मुखिया अवधेश लगभग 70 फ़ीसदी जले हैं जबकि उनकी पत्नी 90 फीसदी जल चुकी है। कुसुम और राज नामक बेटा भी 65 से 70 फ़ीसदी जल चुके हैं। जबकि रेशमा 50 फ़ीसदी तक जली है।

LEAVE A REPLY