ग्वालियर – स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा मंे किए गए कार्यों के प्रयासों एवं उपलब्धियों पर ग्वालियर नगर निगम को भोपाल मंे आयोजित स्वच्छता प्रेरणा समारोह में विशेष सम्मान ग्वालियर नगर निगम को मिला है। 

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भोपाल में स्वच्छता प्रेरणा समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में बेहतर प्रदर्शन के लिए राज्य मंत्री नगरीय विकास एवं आवास मती प्रतिमा बागरी एवं राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने विशेष सम्मान दिया। सम्मान उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता, सहायक नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन संदीप शर्मा ने लिया।












