बकाया संपत्ति कर जमा न करने पर ऋषि गालव स्कूल एवं सुखीजा की संपत्ति सील, अनेक संपत्ति कर दाताओं ने सील की कार्रवाई होने पर जमा किया संपत्तिकर

0
89

ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर द्वारा संपत्ति कर जमा करने के लिए निरंतर अभियान चलाकर बड़े बकायदारो पर संपत्ति कर जमा करने की कार्रवाई की जा रही है। संपत्ति कर जमा न करने पर उनकी संपत्ति सील करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

उपायुक्त  ए पी एस भदोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त  हर्ष सिंह के निर्देशन में नगर निगम ग्वालियर द्वारा संपत्ति कर वसूली के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों से संपत्ति कर जमा करने की अपील करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

जिसके तहत आज शनिवार को वित्तीय वर्ष 2023-2024 के सम्पत्तिकर जमा नही किये जाने बकायेदारों पर की संपत्ति सील करने की कार्रवाई की गई। जिसमे वार्ड 05 में स्थिति सूरज सुन्दरम मैरिज गार्डन सील किये जाने के उपरांत 200000/- की राशि जमा करायी गयी। साथ ही वार्ड 50 में स्थिति सम्पत्ति  मोहन किशोर सैनापति की बजारिया सील किये जाने के दौरान 67033/- की राशि जमा करायी।

वहीं वार्ड 25 में सम्पत्ति ऋषि गालव स्कूल पर संपत्तिकर राशि 4500000/ बकाया होने पर तथा वार्ड क 57 में संपत्ति  निशांत सुखीजा आदि पर सम्पत्तिकर राशि 96977 बकाया होने पर उक्त सम्पत्तियां सील की गई।
उपायुक्त  भदौरिया ने बताया कि आने वाले दिनों में सम्पत्तिकर बकायेदारों की सम्पत्तियो को सील एवं कुर्की संबंधी कार्यवाही निरंतर होगी, इसलिये सभी बकायेदार भविष्य होने वाली असुविधा से बचने के लिये अपना सम्पत्तिकर जमा करावे ।

वार्ड 64 स्थित अशोका ढाबा को किया सील

वार्ड 64 में ab रोड स्थित अशोका ढाबा पर सम्मपत्तिकर 756000 बकाया होने से अशोका ढाबा के दो स्टोर,कच्चा माल सहित सील करने की कारवाही की गई । जिसमे उपायुक्त रजनीश गुप्ता एवम मदाखलत अधिकारी  शैलेंद्र चौहान ,कर संग्रहक सतेन्द्र सिंह व मदाखलत अमला उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY