सोना-चांदी व्यवसाईयों के साथ हुई लूट की घटनाओं के विरोध में चलाए जा रहे चरणबद्घ आंदोलन की समीक्षा बैठक में हुआ फैसला

0
98

सोना-चांदी व्यवसाईयों के साथ हुई लूट की घटनाओं के विरोध में चलाए जा रहे चरणबद्घ आंदोलन की समीक्षा बैठक में हुआ फैसल
मुरार के व्यवसायी के साथ मुरैना में हुई लूट का खुलासा पुलिस 72 घंटे में करे, नहीं तो बाजार किए जाएंगे बंद
ग्वालियर।

ग्वालियर अंचल में सोना-चांदी व्यवसाईयों के साथ हुई लूट की घटनाओं के विरोध में मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के नेतृत्व में सोना-चांदी व्यवसाईयों द्बारा चलाए जा रहे चरणबद्घ आंदोलन की आज समीक्षा बैठक सायं 04.00 बजे चेम्बर भवन में आयोजित की गई।


बैठक मेें उपस्थित व्यवसायियों ने चरबद्घ आंदोलन के दौरान मुरैना के व्यवसायी-अतुल गुप्ता व मोहना व्यवसायी-राकेश सोनी के साथ ही अन्य लूट के आरोपी के पकड़े जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा मुरार के व्यवसायी राहुल गोयल के साथ हुई लूट की घटना के आरोपियों के नजदीक पुलिस के पहुंचने की सूचना पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह हम सभी व्यापारियों की एकता का ही परिणाम है कि तेजी से पुलिस प्रशासन इस पर कार्य कर रहा है। व्यवसायियों ने कहा कि चूंकि श्री राहुल गोयल के साथ लूट की घटना का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है इसलिए हमें पुलिस को अल्टीमेटम देकर आंदोलन की आगामी रणनीति बनानी चाहिए।
समीक्षा बैठक में व्यवसायियों की सर्वसम्मति पर अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि जब तक हमारे आंदोलन को शत-प्रतिशत सफलता नहीं मिलती है तब तक न आंदोलन को स्थगित किया जाएगा और न ही रोका जाएगा। आपने कहा कि हम पुलिस प्रशासन को श्री राहुल गोयल के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हैं। यदि इस अवधि में लूट का खुलासा नहीं हुआ तो हम क्रमश: बाजार बंद कराएंगे। इससे पूर्व 21 फरवरी को पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन से मिलेंगे और बाजार बंद करने के निर्णय से अवगत कराएंगे। 23 फरवरी को बाजार बंद करने की रूपरेखा पर ‘चेम्बर भवन` में बैठक की जाएगी। 24 फरवरी को मुरार के बाजार बंद किए जाएंगे। 25 फरवरी को उपनगर ग्वालियर बंद किया जाएगा और 26 फरवरी को लश्‍कर बंद किया जाएगा। इसके बाद आवश्‍यकता पड़ी तो ग्वालियर बंद भी कराया जाएगा। आपने कहा कि हमारा यह आंदोलन हर उस व्यक्ति/व्यवस्था के खिलाफ है जो व्यापारी को परेशान करते हैं। 72 घंटे की अवधि में भी आंदोलन जारी रहेगा, प्रतिदिन एक पत्र पुलिस प्रशासन/जनप्रतिनिधयों को लिखा जाएगा, जिसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम दी जाएगी।
इससे पूर्व उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल ने कहा कि हमें अपने आंदोलन की आगामी रणनीति की घोषणा आज ही करनी चाहिए। हमारे आंदोलन में व्यापारियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया है, इसलिए आंदोलन में शतप्रतिशत उपस्थिति वाले व्यवसायियों का सम्मान आंदोलन की समाप्ति पर किया जाना चाहिए।
मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल ने कहा कि भले ही चेम्बर ऑफ कॉमर्स में दो दिवसीय आयोजन है लेकिन इस आंदोलन के लिए आयोजन के 7 घंटे के बाद 24 घंटे में से 17 घंटे शेष बचते हैं हम इस अवधि में भी आंदोलन के लिए तैयार हैं और आवश्‍यकता पड़ी तो आयोजन के बीच में भी सोना-चांदी व्यवसायियों के साथ हम खड़े रहेंगे।
कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल ने कहा कि श्री राहुल गोयल के प्रकरण में आंदोलन से पूर्व भी 600 ग्राम सोना पुलिस ने बरामद किया था, पुलिस द्बारा आरोपियों के नजदीक पहुंचने की जानकारी अधिकृत रूप से मेरे पास नहीं है। हमें अपनी लड़ाई को जारी रखना चाहिए। हम पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर संघर्ष का तरीका परिवर्तित कर सकते हैं। हमें सफलता मिलेगी यह निश्‍चित है।
समीक्षा बैठक में ग्रेटर ग्वालियर सोना-चांदी व्यवसासयी संघ के अध्यक्ष-पारस जैन, उपनगर ग्वालियर सर्राफा संघ के अध्यक्ष-जवाहर जैन, सोना-चांदी व्यवसाय संघ के लश्‍कर के अध्यक्ष-पुरूषोत्तम जैन, कार्यकारिणी समिति सदस्य-दीपेश अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण गर्ग रोबिन, अभिषेक गोयल सन्नी, आशीष अग्रवाल, रोशन गाबरा, संजय अग्रवाल, रामकुमार चोपड़ा, महेन्द्र साहू सहित व्यवसायी संजय गोयल, राजेन्द्र प्रसाद जैन, मनोज बंसल, राहुल गोयल, नरोत्तम जैन, महेश जैन आदि सहित काफी संख्या में सोना-चांदी व्यवसायी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY