उर्जा मंत्री श्री तोमर ने किया जलालपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण
ग्वालियर।
पूरे शहर में पिछले 22 दिन से सप्लाई हो रहे गंदे पानी का कारण जानने ऊर्जा मंत्री प्रद्यु्म्न सिंह तोमर सोमवार को जलालपुर में बने १६० एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को देखने जा पहुंचे। अधिकारियों ने वहां साफ बना होना बता दिया। इस पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जब पानी साफ है फिर घरों में गंदा क्यों पहुंच रहा है। उर्जा मंत्री श्री तोमर ने संबंधित अधिकारियों से पानी के पीले व मटमैले रंग को लेकर जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया गया कि पानी में मिटटी के कण कुछ अधिक हैं और कोई गंदगी नहीं है। शीघ्र ही इस समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने भले ही बहाने बनाकर मंत्री को संतुष्ट कर दिया, लेकिन यह सच है कि आधा शहर अब भी गंदा पानी पीने को विवश है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल, पार्षद महेंद्र आर्य, विवेक त्रिपाठी, देवेंद्र राठौर, शिव सिंह यादव, जनप्रतिनिधि गुड्डू रत्नाकर, हरीबाबू शिवहरे, पूर्व पार्षद सुरेंद्र चैहान एवं रामअवतार बैस सहित कार्यपालन यंत्री जागेश श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।












