Bhind : मौसी के प्रेम में कातिल बना भतीजा, शराब पार्टी में बुलाकर कर दी मौसा की हत्या

0
125

भिंड। मौसी से मिलने गए भतीजे को मौसा ने घर आने पर डांट दिया। भतीजे को यह बात इतनी बुरी लगी कि उसने मौसा की हत्या करने का मन बना लिया। मामला सुरपुरा थाना क्षेत्र के कोषण गांव का है। मौसा के डांट से नाराज भतीजे ने कुछ दिन बाद पार्टी करने के बहाने मौसा को चंबल के बीहड़ में बुलाया और अमृत सरोवर तालाब की मेढ़ पर बैठकर शराब पिलाई और मौसा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद तालाब के कटाव में शव फेंककर मिट्टी डाल दी।

32 वर्षीय रामभरोसे कुशवाह 18 जनवरी की शाम पत्नी से कहकर निकला कि वह पार्टी करने के लिए जा रहा है रात में खाना खाकर लौटेगा। जब रात 12 बजे तक घर नहीं आया तो स्वजन ने उसकी तलाश की, जब पता नहीं चला तो 19 जनवरी की सुबह सुरपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई।शनिवार को पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर शव को खुदाई कर बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने हत्याकांड में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार चल रहा है।

काल डिटेल सेआरोपित तक पहुंची पुलिस

गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने रामभरोसे के मोबाइल की काल डिटेल निकलवाई। पुलिस ने युवक के बारे में रामभरोसे के घर पर पता किया तो वह नंबर युवक के साढू के बेटे ओमप्रकाश उर्फ ठट्टी कुशवाह का निकला। पुलिस ने ओमप्रकाश को बुलाकर जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने मौसा रामभरोसे की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

ऐसे की हत्या

रामभरोसे, ओमप्रकाश ने अपने दोस्तों साथ शराब पी। आरोपित का कहना है, कि पार्टी में उसने अधिक शराब मौसा को पिलाई, जब उन्हें अधिक नशा हो गया तो सुनील और विशाल ने रामभरोसे के हाथ पकड़ लिए और ओमप्रकाश ने मुफलर से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को तालाब की दरार में डाल दिया। मिट्टी डालकर वहां से भाग आए। शनिवार को पुलिस आरोपित ओमप्रकाश और विशाल को लेकर घटना स्थल पर पहुंची और मिट्टी खोदकर शव बाहर निकाला। मृतक अपने तीन बेटी और एक बेटे को छोड़ गया है।
कोषण गांव से 18 जनवरी को एक युवक गायब हो गया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। शनिवार को युवक का शव बीहड़ में मिला है। युवक की हत्या रिश्ते में लगने वाले भतीजे ने की है। दो आरोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया है।
डा. असित यादव, एसपी भिंड

LEAVE A REPLY