फैक्ट्री सील होने की कार्यवाही करने पर यूनाइटेड फैक्ट्री महाराजपुरा इन्डस्ट्रीयल एरिया पिन्टू पार्क द्वारा 02 लाख रूपये का किया सम्पत्ति कर जमा

0
72

ग्वालियर  – नगर निगम के अधिकारी शहर के विकास हेतु प्रतिदिन बकाया सम्पत्तिकर राशि वसूलने की कार्यवाही की जा रही है।

उपायुक्त  एपीएस भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त  हर्ष सिंह के निर्देशानुसार प्रतिदिन सम्पत्तिकर वसूली की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज नगर निगम ग्वालियर के सम्पत्तिकर अधिकारी ने मै० यूनाइटेड फैक्ट्री रामजी लाल अग्रवाल के प्लांट पहुंच कर सम्पत्तिकर लगभग 04 लाख रूपये बकाया होने पर फैक्ट्री को सील करने की कार्यवाही की गई। फैक्ट्री सील्ड होते देख फैक्ट्री के संचालक रामजी अग्रवाल द्वारा चेक देने की कोशिश की गई। किंतु पूर्व में दिये चेक बाउंस होने के कारण निगम अधिकारियों द्वारा चेक लेने मे इनकार किया गया।  इनकार किये जाने के उपरान्त फर्म द्वारा 02 लाख रूपये की डी.डी के द्वारा भुगतान किया गया।

इसके उपरान्त सहायक सम्पत्तिकर के अधिकारी  शैलेन्द्र सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी  अजय शर्मा  यूनाइटेड फैक्ट्री रोड  निरंजन सिंह चौहन के मॉल पहुच कर कार्यवाही कर रहे थे। इस दौरान मॉल के मालिक निरंजन सिंह चौहान के द्वारा 61 हजार रू० का भुगतान किया गया। आयुक्त नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों में अपील की गई है कि परेशानी से बचने हेतु सभी औधोगिक क्षेत्र के उपभोक्ता एवं आम नागरिक सम्पत्ति कर का भुगतान समय पर करें।

LEAVE A REPLY