सीवर की समस्या का गंभीरता से करें निराकरण निगम आयुक्त

0
78
ग्वालियर  – नगर निगम आयुक्त  हर्ष सिंह ने आज सीवर समस्या की निराकरण एवं सीवर संधारण को लेकर सभी संबंधित इंजीनियरों की बैठक ली तथा निर्देश दिए की सभी उप यंत्री प्रतिदिन जलप्रपात के समय क्षेत्र में भ्रमण करें और सीवर की समस्या जहां भी हो स्वयं संज्ञान में लेकर निराकरण की कार्रवाई करें।
निगमायुक्त हर्ष सिंह ने कहा कि सीवर समस्या को लेकर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा उपयंत्री संबंधित ठेकेदार को प्रतिदिन के कार्यों का आदेश जारी करें और लगातार क्षेत्र में भ्रमण करें तथा सीवर से संबंधित समस्याओं का निराकरण करायें और प्रत्येक सात दिवस में अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट दें। निगमायुक्त  सिंह ने जलकर वसूली की समीक्षा की तथा उपयंत्री वार जलकर वसूली की प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर आयुक्त  आरके वास्तव,  आरके शुक्ला,  एपीएस भदौरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY