आयुक्त दीपक सिंह ने सिमरोद (बमोरी) के अमृत सरोवर तालाब का किया निरीक्षण
ग्वालियर।
संभागीय आयुक्त दीपक सिंह ने गुरुवार को गुना जिले के भ्रमण के दौरान मनरेगा अंतर्गत निर्मित बमोरी के ग्राम पंचायत सिमरोद स्थित अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब का जल स्तर बढ़ाने एवं मत्स्य पालन के लिए लीज पर देने की योजना बनाने की बात कही।
आयुक्त ने आजीविका केंद्र मुहाल कालोनी समूह के सिलाई सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गारमेंट्स केंद्र सुपरवाइजर श्रीमति मीना फर्राटे से चर्चा कर गारमेंट केंद्र के संचालन, फण्ड की व्यवस्था, कपड़े की खरीदी-बिक्री, कटिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विजिट बुक पर आयुक्त द्वारा टीप लिखकर की गयी कार्य की सराहना।
आयुक्त श्री सिंह ने रामपुर में आंगनबाडी केंद्र का किया निरीक्षण
जिले के भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री सिंह ने ग्राम रामपुर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आँगनवाडी की समय सारणी, पोषण वितरण व्यवस्था, बच्चों का वजन एवं लम्बाई नापने के उपकरण एवं उनके उपयोग की स्थिति, पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी द्वारा निरीक्षण एवं गृह भेंट की जानकारी ली तथा नियमित निरीक्षण एवं ग्रह भेंट के निर्देश दिए। केंद्र पर दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डीएस जादौन से ली।
इस दौरान कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए., मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद बमोरी राकेश शर्मा, तहसीलदार बमोरी जीएस बैरवा, नायब तहसीलदार भारतेंदु यादव, ईई पीएचई मुकुल भटनागर, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग डीएस जादौन, ईई एमपीईबी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।












