गहोई वैश्य समाज : छात्रावास पर हुआ मंथन

0
395

साधारण सभा संपन्न कर,चुनाव अधिकारी की नियुक्ति

ग्वालियर।

श्री गहोई वैश्य समाज रजि बृहतर ग्वालियर ने 26 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रकवि डाॅ मैथिलीशरण गुप्त पुस्तकालय एवं शोध संस्थान महाराज बाडा पर साधारण सभा और अर्द्ध वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

अध्यक्ष राम प्रकाश सोनी द्वारा सभा में ग्रेटर ग्वालियर द्वारा किए गए कार्यों को अवगत कराया। संयोजक अशोक कस्तवार द्वारा छात्रावास के बारे में बताया गया। कोषाध्यक्ष दिलीप लहारिया द्वारा अर्द्ध वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। सभा में छात्रावास के विकास को लेकर रमेश सेठ, सतीश महतेले, सुरेश दादा कस्तवार, गनपत राम नीखरा, एडवोकेट अखिलेश सोनी, भवानीशंकर नाहर,स्वामी गेड़ा, महेश गेड़ा, कमल तपा सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। पूर्व प्रचार मंत्री संजय गेड़ा ने अर्द्ध वार्षिक लेखा-जोखा को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। सभा में सर्वसम्मति से रमेश सेठ को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारी रमेश सेठ ने मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपते हुए वरुण कस्तवार को नियुक्त किया। सभा में घनश्याम सेठ मन की बात को महत्व देते हुए गौ पूजन कर गोवर्धन पूजा की गई। सभा में ओमप्रकाश कस्तवार, अशोक रेजा, रमेश बाबू गंधी, सुधीर पहारिया, राकेश मोर, दिनेश गेड़ा, बृजेश तीतविलासी, रानी सेठ, डॉक्टर लता नीखरा, सुनील नौगरैया, मनोज खागंट, राजेश नीखरा, अनिल नीखरा, अनिल कसाब, जे पी बिजपुरिया, ओमप्रकाश कंथरिया, गौरीशंकर सेठ, अजय सेठ,घनश्याम दास कंथरिया, संजीव नीखरा सहित सभी पंचायतों के पदाधिकारी गण और सामाजिक बंधु जन उपस्थित हुए। सभा का संचालन महामंत्री प्रदीप पहारिया द्वारा किया गया अंत में सभी ने स्वल्पाहार किया। यह जानकारी वरूण गुप्ता मीडिया प्रभारी द्वारा दी गई ।

LEAVE A REPLY