सड़क निर्माण के चलते लोको से लेकर लक्ष्मणपुरा क्रॉसिंग मार्ग 24 की सुबह से दोपहर तक रहेगा बंद

0
172

वैकल्पिक यातायात मार्ग के रुप मे गांधी नगर मार्ग से निकल सकेगे वाहन

ग्वालियर।

हजीरा से पडाव तक स्मार्ट सिटी के तहत नई रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस सडक के लोको क्षेत्र से लेकर लक्ष्मणपुरा क्राँसिंग तक सडक डामरीकरण का कार्य  शुक्रवार को किया जाना है। निर्माण कार्य के चलते यातायात में कोई व्यवधान न हो इसके लिये स्मार्ट सिटी व ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण कर इस क्षेत्र के यातायात मार्ग में परिवर्तन किया है।

 

यातायात मार्ग परिवर्तन के अनुसार 24 नवंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक लक्ष्मणपुरा क्रासिंग से लेकर लोको रोड पर यातायात को पूर्ण रुप से बंद किया जायेगा। इस मार्ग से जाने वाले लोग वैकल्पिक मार्ग के रुप मे गाँधी नगर रोड से होकर जा सकेगे। हजीरा से पडाव की तरफ आने वाले वाहन जो रेलवे स्टेशन और पड़ाव की ओर जाना चाहते है वह सभी तानसेन पुल से होते हुए स्टेशन बजरिया से जा सकेंगे ।
वहीं पडाव से हजीरा की ओर जाने वाले यात्री वाहन गाँधी नगर रोड से होते हुये रेल्वे काँलोनी लोको रोड से निकल हजीरा मार्ग की ओर जा सकते है।

अतः आमजन से अनुरोध है कि प्रातः 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपरोक्त मार्ग का उपयोग ना कर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें ।

LEAVE A REPLY