तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के तीन वाहन बरामद किए हैं।

0
99

ग्वालियर –  शहर की महाराजपुरा पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के तीन वाहन बरामद किए हैं। इनमें 7 अक्टूबर को महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम से चोरी किया गया ट्रैक्टर भी बरामद किया गया है। जबकि इन शातिर चोरों ने आरोन के थाना प्रभारी की बुलेट मोटरसाइकिल भी चोरी की थी।

उसे भी इन बदमाशों के कब्जे से बरामद किया गया है। खास बात यह है कि इन तीन आरोपियों में एक नाबालिग है। पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में कुछ और लोगों के भी नाम पता लगे हैं। उनकी भी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में लगभग एक दर्जन बदमाश शामिल हैं। इन लोगों ने दर्जन भर से ज्यादा मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया है।

जिन्हें इन बदमाशों ने प्रदेश के मुरैना, राजस्थान के धौलपुर और यूपी के आगरा जिले में खपाया जाना बताया है। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर चोरी किए गए वाहनों को बरामद करने की कोशिश कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि महाराजपुरा से उड़ाए गए ट्रैक्टर को मुरैना जिले के माता बसैया में रहने वाले कुछ बदमाशों ने चुराया है। इसके बाद पुलिस इन बदमाशों के पीछे लग गई और उनसे यह तीन वाहन जप्त किए ।

LEAVE A REPLY