बनेहरी गांव का सरपंच विक्रम रावत की गोली मारकर हत्या

0
146

ग्वालियर– ग्वालियर में दिनदहाड़े आरोन थाना क्षेत्र के बनेहरी गांव का सरपंच विक्रम रावत की गोली मारकर हत्या करने के मामले में cctv वीडियो सामने आया है। इसमें चार से अधिक आरोपी गोली मार रहे हैं।

उधर बनेहरी गांव में तनाव का माहौल है। मृतक विक्रम रावत के परिजनों ने फायरिंग कर आरोपियों के घरों में आग लगा दी। दो दर्जन से अधिक घरों को जला दिया गया। आरोपी पक्ष के लोग घरों से गायब हो गए है। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर आग को बुझाया गया। घटना से मृतक के परिजनों में आक्रोश है।

-पुलिस अधिकारी लोगो को समझने में जुटे है। गांव में अभी भी माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ है।

LEAVE A REPLY