गोयल बोले, 500 करोड़ की लागत से मिली नवीन एयरपोर्ट की सौगात का धन्यवाद देने कार्यक्रम में पहुंचे व्यापारी वर्ग
ग्वालियऱ।
मप्र बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने चेंबर ऑफ कॉमर्स पहुंच कर ग्वालियर के व्यापारी वर्ग से अपील की कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से ग्वालियर अंचल को एक बड़ी सौगात मिली है। यह सौगात केवल ग्वालियर अंचल ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के औद्योगिक जगत को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। गोयल ने ग्वालियर के व्यापारी वर्ग से विकास के इस ऐतिहासिक क्षणों में शामिल होने की अपील की । इस मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के मानसेवी सचिव प्रवीण अग्रवाल, संदीप नारायण अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, दीपक जेसवानी, संदीप पारीक, अखिलेश गोयल, दाल बाजार समिति के सचिव मनीष बांदिल सहित अन्य व्यापारी उपस्थित थे ।












