ग्वालियर – शहर के सिरोल थाना क्षेत्र के विंडसर हिल्स में रहने वाले एक युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दो महीने बाद एक युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल इस युवती की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतक हर्ष सोलंकी ने अपने विंडसर हिल्स आवास में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
यह घटना 1 जून की है मृतक हर्ष सोलंकी की मां ने पुलिस में एक आवेदन सौंपा था। जिसमें उन्होंने युवती अंशिका शर्मा पर अपने बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था ।दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे। चर्चा है कि मृतक हर्ष सोलंकी अपनी गर्ल फ्रेंड अंशिका पर पैसे खर्च था और उसकी हर ख्वाहिश पूरी करता था। लेकिन दोनों के बीच क्या बातचीत हुई कि हर्ष सोलंकी ने आत्मघाती जैसा कदम उठा लिया।
पुलिस ने इस मामले में दोनों की कॉल डिटेल के बारे में भी गहन पड़ताल की थी ।जिसमें उनके बीच आपसी संबंधों का जिक्र था। करीब 2 महीने चली विवेचना के बाद पुलिस ने अंशिका शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल युवती की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा












