ग्वालियर – में पत्नी के द्वारा चाय बनाने में देरी क्या हुई इस बात से नाराज हुए पति ने पत्नी की मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि पहले दोनों में चाय की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और इसी झगड़े में उसने पत्नी का गला दबा दिया था।
सूचना पर पहुंची पुलसी ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस भी गले पर निशान होने की बात कह रही है। वही पुलिस का कहना है कि झगड़े की असली वजह जांच के बाद ही सामने आ पायेगी और आरोपी पति हिरासत में ले लिया है।
दरअसल शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के थाटीपुर गाँव में रहने वाले 22 साल की साधना रजक नामक विवाहिता की आज मंगलवार को उसके पति मोहित रजक ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे की वजह जो सामने आई है वो चौकाने वाली है। कहा जा रहा है कि पति पत्नी के बीच चाय को लेकर झगडा शुरू हुआ था। पत्नी साधना ने चाय बनाने में देर कर दी। इस बात से नाराज आग बबूला हुए पति मोहित ने उसे पीटना शुरू कर दिया और उसका गला दबा दिया। गला दबाते ही साधना जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। ससुरालियों ने साधना के मायका पक्ष को सूचना दी और मौत को संदिग्ध बताते रहे। पुलिस को भी सूचना दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया और जब शव की जाँच की गई तो मृतका के गले पर कसने के निशान स्पष्ट दिखाई दिए उसके बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मोहित ने पत्नी का गुस्से में गला दबाना स्वीकार कर लिया। चन्दूपुरा महाराजपुरा निवासी परिजनों ने बताया कि 2021 में उन्होंने साधना की शादी थाटीपुर गाँव निवासी मोहित रजक से की थी वह लाउंड्री का काम करता है शादी के बाद सब कुछ ठीक ठाक रहा लेकिन अभी एक डेढ़ साल से दोनों मके बीच झगडे होते थे।
अब उसने हत्या की है या नहीं ये पोस्ट मार्टम में सामने आएगा। हम तो इंसाफ चाहते हैं। पुलिस के समाने आरोपी पति कई कहानियां सुना रहा है। हालाँकि गले पर निशान के बाद उसने जुर्म कुबूल किया है। लेकिन हत्या की असली वजह क्या है ये जांच के बाद ही पता चल सकेगा। अभी शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वही पुलिस ने वर्ग का मामला दर्ज कर आरोपी पति मोहित को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।












