एचपीएल कंपनी ने शुरु किया एलईडी स्ट्रीट लाइट संधारण कार्य

0
101

एचपीएल कंपनी ने शुरु किया एलईडी स्ट्रीट लाइट संधारण कार्य…..शहर के मुख्य मार्ग व सीएम हेल्पलाइन की शिकायतो को प्राथमिकता मे लेते हुये वार्ड स्तर पर किया जा रहा है संधारण का कार्य

ग्वालियर  –  ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा शहर मे स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजना के अंतर्गत एलईडी लाइटों के संधारण का कार्य़ नई कंपनी एचपीएल से अनुबंध के बाद शुरु कर दिया गया है। शहर मे एलईडी लाइटो के संधारण के लिये कंपनी की टीम द्वारा लगातार 24X7 कार्य किया जा रहा है। पिछले 3 दिनो में कंपनी द्वारा प्रमुख मुख्य मार्गो जैसे स्टेशन रोड, गोले का मंदिर, भिंड रोड, लोहिया बाजार, दालबाजार की लाइटो का संधारण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जबकि झांसी रोड, सिटी सेंटर की स्ट्रीट लाइटो के संधारण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है।

नगर निगम आयुक्त  हर्ष सिंह व स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर ने आज शनिवार को एलईडी स्ट्रीट लाइटों के संधारण कार्य की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को तेज गति से इस कार्य को करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। निगम आयुक्त  सिंह ने संबंधित निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह क्षेत्र स्तर पर खराब स्ट्रीट लाइट की रिपोर्ट तैयार कर संबंधित कंपनी को दें ताकि संधारण के कार्य को तेज गति से किया जा सके।

स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर ने जानकारी देते हुये बताया कि नई कंपनी के अनुबंध के बाद उन्हे प्राथमिकता मे स्ट्रीट लाइटों के संधारण के लिये निर्देशित किया गया है। वही मुख्य मार्ग के साथ साथ वार्ड स्तर पर लाइटो का संधारण का कार्य तेज गति से करने के लिये भी कंपनी को निर्देशित किया है श्रीमती माथुर ने बताया कि कंपनी द्वारा शनिवार से सीएम हेल्प लाइन मे प्राप्त स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायतो का भी निराकरण शुरु कर दिया गया है। वही ग्वालियर स्मार्ट सिटी की टीमें एजेन्सी तथा नगर निगम, विद्युत विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित रूप से मॉनिटरिंग कर रही हैं। श्रीमती माथुर ने भरोसा दिलाया कि पिछले कुछ समय से आ रही एलईडी स्ट्रीट लाइट की समस्या का नई कंपनी द्वारा कार्य प्रारम्भ करने से संधारण की समस्या का अब जल्द से जल्द निराकरण हो सकेगा।

LEAVE A REPLY