हमें बुजुर्गो की सेवा करनी चाहिए – ऊर्जा मंत्री तोमर 

0
155

अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक परिसंघ ( म. प्र ) के जिला कार्यालय का शुभारम्भ हुआ

ग्वालियर – अखिल  भारतीय वरिष्ठ नागरिक मंच के जिला कार्यालय का शुभारम्भ चार शहर का नाका स्थित पी एच ई कॉलोनी में  प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने किया ! इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने वरिष्ठ नागरिको को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम अपने जीवन में जो बोएंगे वही कटेंगे इसलिए वुजुर्गो की सेवा करनी चाहिए जिससे आने बाली पीढ़ी जब हम बुजुर्ग हो तो हमारी सेवा करें !
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि हमें समाज की स्वच्छ आधारशीला रखने के लिए वरिष्ठजनों को साथ लेकर आँगे बढ़ना है वह हमें सही -गलत की शिक्षा देकर समाज में जनहित कार्य करने के लिए हमें प्रेरणा देंगे!
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा बुजुर्गो को इलाज के लिए हजीरा सिविल हॉस्पीटल बन गया है जहाँ पर हर वुजुर्ग को बड़ी ही सुलभता के साथ वेहतर इलाज मिल रहा है। ग्वालियर विधानसभा में जो बुजुर्ग लाठी टेककर अस्पताल नही पहुंच पाता अब अपने ही मोहल्ले में संजीवनी क्लिनिक पर इलाज कर रहा है और आपकी जो वृद्धा पेंशन को लेकर जो शिकायते होंगी वह आगामी समय में  केम्प लगाकर निवारण किया जाएगा आप वरिष्ठ नागरिको ने मुझे जो आशीर्वाद दिया है उसकी वजह से ग्वालियर बदल रहा है!
कार्यक्रम में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के अध्यक्ष वृज किशोर शर्मा,महेश मृदुगल, मायाराम सिंह तोमर,  ओमकार सिंह कुशवाह, मन मोहन शर्मा सहित स्थानीय वरिष्ठजन मौजूद रहे!

LEAVE A REPLY