रॉक फायर एडवेंचर क्लब एवम ग्वालियर नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान द्वारा ग्वालियर शहर में बुधवार 31 मई को साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है , यह रैली दो जगह से शुरू होगी पहली दीन दयाल नगर स्थित महाराजा कॉम्प्लेक्स से सुबह 6 बजे शुरू की जाएगी और पिंटू पार्क – गोले का मंदिर – एलएनआईपीइ – सिटी सेंटर – होते हुए बाल भवन ग्वालियर पर समापत की जाएगी जहां जुंबा भी करवाया जायेगा | वहीं दूसरी रैली थीम रोड से शुरू होकर जयेंद्र गंज – फूलबाग – पड़ाव – स्टेशन होते हुए बाल भवन में समाप्त की जाएगी ।

आयोजन सचिव प्रशान्त गुप्ता ने ने बताया कि ग्वालियर शहर के लोगो को तंबाकू छोड़ने और उससे दूर रहने के लिए और अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और साथ ही बताया कि इसमें 8 साल से अधिक उमर के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं और भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को टी–शर्ट वहा सर्टिफिकेट प्रदान किए जायेंगे |
इस रैली में भाग लेने के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है , जो भी प्रतिभागी इस रैली का हिस्सा बनना चाहते है तो रॉक फायर एडवेंचर क्लब के ऑफिस सिटी सेंटर और दीन दयाल नगर में अपना वह ऑनलाइन अपना पंजीयन करवाए |












