ग्वालियर – ग्वालियर 15 विधानसभा के हर युवा को खेल से जोड़ने और अपनी प्रतिभा को देश दुनिया को दिखाने के लिए प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिरला नगर हजीरा स्थित लाइन नम्बर-1 में मंत्री कप डे नाइट क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा है । यह आयोजन जनकल्याण संघर्ष समिति एवं जीडीसीए के सहयोग से किया जा रहा है ! इस टूर्नामेंट में हर मैच -10 ओवर के हो रहे है ! दूधिया रोशनी में लाइन नम्बर 1 में खेल मैदान में मंत्री कप क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया जा रहा !
इस मंत्री कप में ग्वालियर 15 विधानसभा की 127 टीम हिस्सा ले रही है! प्रति दिन 5 मैच डे नाईट हो रहे है और दर्शकों का हुजूम भी इन मैचो को देखनो को आ रहे है! आज बार्ड 4 की जूनियर क्लब वर्सेज तामेश्वर क्लब बार्ड 10 के बीच हुआ जिसमे जूनियर क्लब ने टॉस जीता और वोलिंग ली जिसमे तामेश्वर क्लब ने पहले वोटिंग करते हुए 59 रन बनाये जिसमे सुनील ने 14 रन और उस्मान ने 2 विकेट लिए जबाब में जूनियर क्लब ने 5 ओबर में 61 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया उस्मान ने 13 रन बनाये उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया!
अगला मैच वार्ड 10 यादब फ़ोर्ट क्लब वर्सेज यादब किंग्स वार्ड 5 के बीच खेला गया जिसमे फ़ोर्ट क्लब ने टॉस जीता और गेन्दबाजी करने का फैसला किया यादब किंग्स ने 129 रन 9 विकेट के नुकसान पर बनाये जिसमे गौरभ ने 39 रन बनाये और जबाब में उत्तरी यादब फ़ोर्ट ने 2 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए अनिल को 43 रन बनाने की बदौलत मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ! इस मैच में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादब, नवीन जेसवाल, ओम प्रकाश शेखावत, धर्मबीर प्रजापति और जनकल्याण संघर्ष समिति के सम्मानीय सदस्य उपस्थित रहे!












